रायगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार, 3 दिन में 11 आरोपी गिरफ्तार, 65.9 लीटर शराब व पिकअप वाहन जप्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

रायगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार, 3 दिन में 11 आरोपी गिरफ्तार, 65.9 लीटर शराब व पिकअप वाहन जप्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर जिलेभर में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा व पीटा एक्ट के तहत लगातार सघन कार्रवाई

पिछले तीन दिनों में आबकारी एक्ट के तहत 11 व्यक्तियों पर कार्रवाई

कुल 65.9 लीटर देशी, अंग्रेजी व कच्ची महुआ शराब जप्त (कीमत लगभग ₹16,680)

शराब परिवहन में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन भी जप्त, राजसाज होगी जब्त वाहन

कापू में गांजा बेचने वाली महिला गिरफ्तार, ग्राम बंधनपुर में 5 जुआरी धराए

पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप

    रायगढ़, 5 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ निर्णायक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बीते तीन दिनों के भीतर आबकारी एक्ट के तहत 11 आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए करीब 65.9 लीटर शराब (देशी, अंग्रेजी एवं कच्ची महुआ) जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹16,680 है। इसके साथ ही एक पिकअप वाहन भी जब्त किया गया है जिसे राजसात करने जिलादंडाधिकारी रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है ।

        एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अवैध कारोबार में जुड़े व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि अवैध शराब, जुआ सट्टा, मादक पदार्थों की बिक्री करना छोड़कर समाज की मुख्य धारा से जुड़े ।

► घरघोड़ा में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई

        बीते मंगलवार को थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर ग्राम अमलीडीह में दबिश देकर आरोपी परमेश्वर राठिया पिता भजोराम राठिया उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम अमलीडीह, थाना घरघोड़ा, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे घर-बाड़ी से 15 लीटर क्षमता वाले दो पीले रंग के डिब्बों में भरी लगभग 5-5 लीटर कुल 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹1,150 बरामद की गई। आरोपी द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु संग्रहित करना पाए जाने पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2), 34(ख) आबकारी अधिनियम एवं धारा 34-2, 59-क के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

► कापू में गांजा बिक्री करते महिला गिरफ्तार

         बीते दिवस थाना कापू प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर ग्राम पखनाकोट सुकवासुपारा में दबिश दी गई, जहां आरोपिया श्रीमती चम्पा यादव पति रवि कुमार यादव उम्र 58 वर्ष साकिन पखनाकोट सुकवासुपारा, थाना कापू, जिला रायगढ़ (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे गए 0.818 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹13,000 है, तथा एक Oppo A11k कंपनी का मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपिया द्वारा घर से गांजा बिक्री करना स्वीकार करने पर थाना कापू में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है।

► ग्राम बंधनपुर में जुआ फड़ ध्वस्त, कापू पुलिस की कार्रवाई
        
        03–04 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात थाना कापू पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बंधनपुर में भारत कुर्रे के घर सामने स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा काट-पत्ती नामक जुआ खेले जाने की सूचना पर घेराबंदी कर मौके से 5 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। जुआरियों के फड़ एवं कब्जे से कुल नगदी रकम ₹22,500 तथा 52 पत्ती ताश जप्त की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कापू में जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी का संदेश :

       “जिले में अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा जैसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रायगढ़ पुलिस की सख्त नजर ऐसे कारोबारियों पर है। सभी थाना-चौकी प्रभारियों को नशामुक्ति को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। आम नागरिकों से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा द्वारा 15 दिवसीय कार्यक्रम का विविध आयोजन

कार्यक्रम के आयोजन के अंतर्गत जूस फल खिचड़ी चना चटपटी का वितरण जांजगीर चांपा। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा जांजगीर-नैला द्वारा जनसेवा  के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...