spot_img
Sunday, February 8, 2026
Sunday, February 8, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह, बोले— नशा अपराध की जड़, समाज की सहभागिता जरूरी

कोडकेल में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड  एवं ‘आगाज़’ संस्था के संयुक्त पहल  पर ‘युवा संकल्प’ नशामुक्ति अभियान का भव्य आयोजन

नशामुक्ति की दिशा में बड़ा कदम, कोडकेल में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया जन-जागरूकता संवाद

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड  एवं ‘आगाज़’ संस्था का नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में मजबूत कदम

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

तमनार पहुंचे एसएसपी शशि मोहन सिंह, बोले— नशा अपराध की जड़, समाज की सहभागिता जरूरी

कोडकेल में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड  एवं ‘आगाज़’ संस्था के संयुक्त पहल  पर ‘युवा संकल्प’ नशामुक्ति अभियान का भव्य आयोजन

नशामुक्ति की दिशा में बड़ा कदम, कोडकेल में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने किया जन-जागरूकता संवाद

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड  एवं ‘आगाज़’ संस्था का नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में मजबूत कदम

      रायगढ़, 5 फरवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा कल थाना तमनार का भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत कोडकेल के स्कूल प्रांगण में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं आगाज़ – एक नई पहल संस्था’ द्वारा आयोजित “युवा संकल्प – नशे से मुक्ति की पहल, नशामुक्त समाज” विषय पर एक सराहनीय एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान “युवा संकल्प” अभियान के तहत नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों एवं युवाओं को जागरूक किया गया।

        कार्यक्रम के श्री सुशांत बनर्जी, उप पुलिस अधीक्षक रायगढ़, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर तथा 10 ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कोडकेल के ग्रामवासी शामिल हुए।

          कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों द्वारा अतिथियों का तिलक, श्रीफल एवं पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शशि मोहन सिंह द्वारा नशामुक्ति के संदेश के साथ गीत “नशा नाश की जड़ है भैया” का लोकार्पण क्लैप बोर्ड के माध्यम से किया गया। इसी गीत पर मिडिल स्कूल के बच्चों द्वारा ग्रामीणों के समक्ष सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

            कोटरापाली की लोककला संस्था ‘अंगना के देवना’ द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाते हुए ग्रामवासियों को भाव-विभोर कर दिया।

         कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने कोडकेल को नशामुक्त पंचायत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया तथा एक माह के भीतर पंचायत को पूर्ण रूप से नशामुक्त बनाने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की।

         अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि “अपराध की जड़ में नशा एक बड़ा कारण है और इसी को देखते हुए रायगढ़ पुलिस द्वारा शराब व अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जिलेभर में महाअभियान चलाया जा रहा है। नशा केवल शराब या गांजा जैसे पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर वह आदत या प्रवृत्ति भी नशा है, जो व्यक्ति के भीतर अपराध की भावना को बढ़ावा देती है। उन्होंने युवाओं से नशे को अपने जीवन पर हावी न होने देने का आह्वान किया।”

                एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि *”नशामुक्त रायगढ़ की दिशा में इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करने के लिए आमजन की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि कहीं भी अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं — रायगढ़ पुलिस हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेगी।”

          डीएसपी श्री सुशांत बनर्जी ने जिले में प्रचलित विभिन्न प्रकार के नशों पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामवासियों से नशे के विरुद्ध एकजुट होकर सख्त सामाजिक माहौल तैयार करने की अपील की।

        कार्यक्रम में उपस्थित थाना प्रभारी तमनार ने कोडकेल की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि “जागृति नशामुक्ति समिति” के माध्यम से महिलाएं सैकड़ों की संख्या में संगठित होकर नशे के खिलाफ आवाज उठा रही हैं, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

        वक्ताओं ने कोडकेल की महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा दिखाई गई जागरूकता की प्रशंसा करते हुए इस पहल को जिले के लिए अनुकरणीय बताया।

         कार्यक्रम के अंत में एसएसपी श्री शशि मोहन ने “युवा संकल्प नशामुक्ति जागरूकता रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

          कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन श्री प्रेम कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री रामधन मल्लाह (सहायक शिक्षक, कोडकेल) द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम के आयोजक दल में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से प्रेम कुमार सिंह (मानव संसाधन अधिकारी) एवं रंजना नाग (सीएसआर हेड) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तथा आगाज़ संस्था की टीम से फाउंडर मेंबर – मोनिका इजारदार, प्रोग्राम ऑफिसर – प्रकाश जायसवाल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर – राजेंद्र साहू, मास्टर ट्रेनर – जय चौहान तथा वॉलिंटियर के रूप में ललित राठौर, एस. के. प्रधान, श्रीमती किरण राठिया, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, गणेशी सिदार, देवमति सिदार, रूखमणी साव, ओमप्रकाश राठिया, मनीष चौहान, मुकेश चौहान, भावेश चौहान, दिशा चौहान, मान्या इजारदार, वीरेन्द्र मालाकार, एंजलस यादव एवं जागृति नशामुक्ति महिला समूह, कोडकेल की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं आगाज़ – एक नई पहल संस्था’ एवं  के संयुक्त सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...

➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिकों का सम्मान➡️ अच्छे कार्यों को...
Latest
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य... युवा पत्रकार संघ ने एनटीपीसी को किया सम्मनित
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में नया बजाज बाइक ऑफर अब नए फायदे, नई शुरुआत के ... 📰🚲 लैलूंगा में Shree Shyam Automobiles का भव्य ‘परिवहन मेला’ शुरू 🚲📰
💥 सेकंड ...
बिलासपुर पुलिस रेंज में पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग की परिकल्पना से अन...