राशि आहरण के बाद भी नहीं किया काम
परेशानी झेलने को मजबूर हुए ग्रामीण

राशि आहरण के बाद भी नहीं किया काम
परेशानी झेलने को मजबूर हुए ग्रामीण


भागवत दीवान


कोरबा। राज्य शासन द्वारा आदिवासी क्षेत्रों के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य स्वीकृत किये जाते हैं लेकिन निर्माण के लिए अग्रिम राशि आहरित कर कार्य प्रारंभ नहीं करने से सरकार की योजना फलीभूत नहीं हो रही है। आम जनता को भी उस निर्माण का लाभ नहीं मिल पाता है।
ऐसा ही मामला करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत फरसवानी में सामने आया है, जहां वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद अंतर्गत विभिन्न कार्यों की स्वीकृति दी गई है। इसमें ग्राम फरसवानी में फुलझर रोड चौक से हरनारायण अश्वनी घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत है। बताया जा रहा है कि निर्माण की पहली किस्त का आहरण लगभग चार माह पहले ही 26 जून को कर लिया गया लेकिन उक्त स्थान पर सड़क बनाना तो दूर निर्माण की मूल सामग्री भी दिखाई नहीं पड़ रही है। नियमत: किसी भी कार्य के लिए पंचायत को निर्माण की कुल लागत की 40 फीसदी राशि निर्माण से पूर्व आवश्यक सामग्री क्रय करने तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रदान की जाती है ताकि निर्माण में आर्थिक बाधा ना हो किंतु फऱसवानी में सरपंच द्वारा सीसी रोड की राशि 10 लाख में से 40 फीसदी रकम आहरण कर लेने के 4 माह बाद भी रेत, गिट्टी आदि उक्त स्थान पर नहीं गिराया जा सका है। गांव में चर्चा है कि सरपंच व सचिव की सीसी रोड बनाने में कोई विशेष रुचि नहीं है बल्कि आहरित राशि का उपयोग स्वहित में कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि अगर सरपंच कछुए के चाल से भी चलते तब भी आज तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाता। गाँव के लोग कीचड़ और पानी से भरे गड्ढों पर चलने के लिए मजबूर हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...