जंगल में मिला शावक हाथी का शव..

spot_img

तमनार ,तमनार रेंज के झींगोल परिसर अंतर्गत कक्ष क्रमांक 838 आरक्षित वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे एक मादा शावक हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। झींगोल परिसर रक्षक से घटना कि सूचना मिलते ही उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा परिक्षेत्र अधिकारी तमनार विक्रांत कुमार और वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचे । प्रारंभिक जांच में घटनास्थल के आसपास हाथियों के पैरों के ताजा निशान, मल-मूत्र के चिन्ह पाए गए, जिससे स्पष्ट होता है कि शावक के साथ हाथियों का झुंड मौजूद था। जमीन पर बने खरोंच और घसीटने के निशानों से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य हाथियों ने शावक को उठाने या हिलाने-डुलाने का प्रयास किया होगा। वन विभाग की सघन तलाशी के दौरान घटनास्थल पर किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु के प्रमाण नहीं मिले हैं। विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा मौके पर किए गए प्रारंभिक परीक्षण के आधार पर शावक की मृत्यु कमजोरी या प्राकृतिक कारणों से होना प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों और डॉक्टरों की उपस्थिति में शावक का पोस्टमार्टम कराया गया है।

उपवनमंडलाधिकारी घरघोड़ा आशुतोष मंडावा का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लैब जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल एहतियात के तौर पर क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

जागरूकता अभियान में पहुंचे रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग और रायगढ़ एसएसपी शशिमोहन सिंहजागरूकता रैली में हुए सम्मिलित, हजारों की संख्या में नागरिकों को दिलाए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS