spot_img
spot_img

3 दिन में 38 करोड़ की शराब सफाचट: रिकॉर्ड तोड़ बिक्री ने आबकारी विभाग को किया मालामाल

spot_img
spot_img
spot_img

Agra : ताजनगरी आगरा में इस साल होली का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोला। रंगों के त्योहार पर आगरावासियों ने जमकर जश्न मनाया और इस जश्न में शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई। आबकारी विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आगरा के लोग मात्र तीन दिनों (1, 2 और 3 मार्च) के भीतर 38 करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब डकार गए।

पिछले साल के मुकाबले 25% का उछाल
आबकारी विभाग के मुताबिक, इस साल शराब की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग की मानें तो लगातार छुट्टियों के कारण लोगों ने पहले ही स्टॉक जमा करना शुरू कर दिया था, जिससे शराब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।

होली के दिन हुई बम्पर कमाई
हैरानी की बात यह है कि कुल 38 करोड़ में से 24 करोड़ रुपए की शराब तो अकेले 3 मार्च यानी होली के मुख्य दिन ही बिकी। ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की मांग सबसे ज्यादा रही। आगरा शहर के इलाकों में लोगों ने अंग्रेजी शराब और चिल्ड बीयर को प्राथमिकता दी।

अवैध शराब पर सख्ती का दिखा असर
आबकारी विभाग की मानें तो इस जबरदस्त बिक्री के पीछे सख्त निगरानी भी एक बड़ी वजह है। विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कई विशेष टीमें गठित की थीं। लगातार छापेमारी और चेकिंग की वजह से अवैध शराब का धंधा ठंडा रहा, जिसका सीधा फायदा सरकारी राजस्व को हुआ और वैध शराब की बिक्री में उछाल आया। आबकारी विभाग ने राजस्व में हुई इस बढ़ोतरी पर खुशी जाहिर की है, लेकिन साथ ही लोगों से अपील की है कि वे शराब का सेवन सीमित रखें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

RAIGARH NEWS

रायगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले शव की हुई पहचान, उच्चभिट्ठी के योगेश कश्यप की हत्या का मामला

पत्नी से अलग रह रहा था मृतक, तीन साल की बेटी का पिता था योगेश; हत्या के मामले में एक आरोपी और चार विधि...