spot_img
spot_img

रायगढ़: ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले शव की हुई पहचान, उच्चभिट्ठी के योगेश कश्यप की हत्या का मामला

spot_img
spot_img
spot_img

पत्नी से अलग रह रहा था मृतक, तीन साल की बेटी का पिता था योगेश; हत्या के मामले में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालक पहले ही गिरफ्तार

रायगढ़, 28 अक्टूबर। जूटमिल थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास 24 अक्टूबर को मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान योगेश कश्यप (32 वर्ष), पिता स्वर्गीय दिलहरण कश्यप, निवासी उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ के रूप में हुई है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचकर शव की शिनाख्त की। इस मामले में जूटमिल पुलिस पहले ही हत्या के आरोप में एक आरोपी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज चुकी है।

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी, मेडिकल कॉलेज पहुंचकर की पहचान

परिजनों के मुताबिक, योगेश के पिता स्थानीय जिंदल प्लांट में कार्यरत थे। इसी दौरान परिवार ने उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। योगेश विवाहित था और उसकी तीन साल की एक बेटी है। पत्नी से अनबन के कारण वह बेटी को लेकर अलग रह रही थी। योगेश अपनी मां के साथ उच्चभिट्ठी में रहता था और पूंजीपथरा स्थित बीएस प्लांट में काम करता था। उसकी बहन बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में कार्यरत है।

परिजनों ने बताया कि योगेश अक्सर काम के बाद दोस्तों के साथ बाहर रुक जाता था। जब वह एक-दो दिन तक घर नहीं लौटा, तो परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति की हत्या से संबंधित खबर सामने आई, जिसमें बताए गए हुलिए से योगेश के लापता होने की जानकारी मेल खाती थी। इसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान योगेश के रूप में की।

योगेश की हत्या की पुष्टि होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों ने पुलिस से मामले में शामिल आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने निष्पक्ष जांच और प्रभावी कार्रवाई का दिया भरोसा

जूटमिल थाना प्रभारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि मामले में ठोस साक्ष्य एकत्र कर आरोपी और विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध न्यायालय में प्रभावी अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि दोषियों को कानून के अनुरूप सजा मिल सके।

पुलिस के अनुसार, अज्ञात शव मिलने के बाद मर्ग जांच की गई और इसके उपरांत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी योगेश सारथी और चार विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रवात ‘अर्णब’ से कई राज्यों में भारी बारिश का खतरा, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में राहत-बचाव की तैयारियां तेज, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश की आशंका; रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित नई दिल्ली। बंगाल...

RAIGARH NEWS

🏆 BREAKING NEWS | झगरपुर की बेटियों का राज्य स्तरीय खो-खो में महाविजय! 🔥 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सब-जूनियर गर्ल्स टीम...

28  अक्टूबर | रायगढ़ | लैलूंगा पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ लैलूंगा। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र से गर्व और गौरव बढ़ाने वाली बड़ी...