WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

सर्व आदिवासी समाज ने विधायक निवास का किया घेराव _________

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

सर्व आदिवासी समाज ने विधायक निवास का किया घेराव _____________________


लैलूंगा/सर्व आदिवासी समाज छग में आदिवासी आरक्षण शून्य हो जाने से आक्रोषित हैं। वहीं छ्ग सरकार में आदिवासी आरक्षित सीट से विधानसभा में सुसुप्ता अवस्था में कुंडली मारे जनप्रतिनिधियों के चुप्पी तोड़ने लैलूंगा विधानसभा के आदिवासी समाज सामाजिक आर्थिक पिछड़े पन का हवाला देते हुए संख्या अनुपात में स्थाई आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर ढोल नगाड़ा बजाकर सुसुप्ता अवस्था से जगाने विधायक निवास का घेराव किया। प्रदेश की सरकार समय पर हाई कोर्ट को आदिवासी आरक्षण से संबंधित अवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जिससे आदिवासियों को मिलने वाले 32 फीसदी आरक्षण को 19 सितंबर 2022 के माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के बाद प्रदेश में शासकीय नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में आरक्षण शून्य हो गयी है। इसे लेकर 02 नवंबर को चक्रधर सिंह जी विधायक के निवास का छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज द्वारा घेराव किया गया। समाज के लोगों का कहना है कि आने वाले पीढ़ियां आरक्षण के लाभ से वंचित होंगी। सदियों से बेरोजगारी, गरीबी, भूखमरी से जूझ रही आदिवासी समाज, आरक्षण के बदौलत मुख्य धारा से जुड़ने हुई प्रयास व प्राप्त मान सम्मान भी खो देगी।
इस संबंध में छ.ग. सर्व आदिवासी समाज रायगढ जिला अध्यक्ष बी.एस. नागेश आदिवासी समाज के लोगों को अपने हक के लिए लड़ने और सरकार से मांग करते रहने की बात कही है। यहां बता दें आरक्षण समाप्त होने से नाराज आदिवासी समाज के लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में छ.ग. सर्व आदिवासी समाज लैलूंगा द्वारा सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ के नेतृत्व मे 02 नवंबर को स्थानीय विधायक चक्र धर सिंह सिदार के घर का घेराव करने सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग शामिल होकर 31आदिवासी विधायक के साथ मिल कर सरकार को विधान सभा में त्रुटि रहित विधिवत कानून बना कर अवश्यक दस्तावेज के साथ 32% आरक्षण तत्काल बहाल करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया।
इस अवसर हृदय राम राठिया जिला कार्यकारी अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज रायगढ एवं पूर्व विधायक लैलूंगा, कंदर्पराज सिदार प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, अनत राम पैंकरा अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज लैलूंगा, भवानी सिंह सिदार अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज पुसौर, रतन सिंह सिदार गोंड समाज जिला अध्यक्ष रायगढ, रामकुमार साय आदि आदिवासी नेताओं ने समाज के उपस्थिति लोगों को संबोधित करते हुए अपना विचार रखा। कार्य क्रम में मनमोहन सिंह सिदार गोंड समाज ब्लॉक अध्यक्ष लैलुंगा, जयराम पैंकरा महासचिव कंवर समाज लैलूंगा,सर्व आदिवासी समाज जिला- सर्व आदिवासी समाज रायगढ़ से श्री अमृत मणी परजा जी, महासचिव, श्री दीपक उरांव जी, जिला युवा अध्यक्ष,श्री श्याम लाल नेताम जी, कार्यकारिणी सदस्य सर्व आदिवासी समाज जिला रायगढ़ छत्तीसगढ़, लैलूंगा से सुखदेव सिदार बीडीसी, गोंड समाज युवा जिलाध्यक्ष दीपक धुर्वे, श्रीमती पदमा पैंकरा, पूसौर से डिजोरी सिदार एवं समाज के लोग उपस्थित रहे। उद्बोधन संचालन करते हुए श्री दर्शन सिंह जगत ने समाज में छुपे भेड़ रूपी भेड़िये, दोस्त और दुश्मन की पहचान करने की बात कर कही। आज के कार्यक्रम में समाज के ऊर्जावान संघर्षशील, समाज के सजग प्रहरी, महिला पुरुष आदिवासी सैकड़ो की संख्या में व्यस्ततम समय में अपने अधिकार की रक्षा के लिए कार्यक्रम में शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई...

CHHATTISGARH NEWS

राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व समाज के उत्थान के लिए बोधराम राम जी ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया: डॉ चरणदास महंत

बाबूजी ने बच्चियों के उच्च शिक्षा उत्थान विकास की दिशा में झीनी बाई महाविद्यालय खोलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया: ज्योत्सना महंत हरदीबाजार:- झीनी बाई...

RAIGARH NEWS

आईटीआई खरसिया में प्रवेश के लिए सप्तम चरण की काउंसिलिंग शुरू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ फिटर, सेविंग टेक्नोलॉजी, वेल्डर एवं कोपा व्यवसायों में रिक्त सीटों पर मिलेगा प्रवेशरायगढ़, 17 अगस्त 2026/ संचालनालय रोजगार एवं...