spot_img
spot_img

➡️ चरित्र शंका में पति ने की अपनी ही पत्नी की लोहे की धारदार हथियार (दौली) से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

spot_img
spot_img
spot_img

चरित्र शंका में पति ने की अपनी ही पत्नी की लोहे की धारदार हथियार (दौली) से मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
मामला थाना तपकरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पुटली का
आरोपी के विरुद्ध थाना तपकरा में बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध
नाम आरोपी:-जेरोम तिर्की, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम पुटली, थाना तपकरा जिला जशपुर (छ. ग)
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 06.03.26 को प्रार्थी जूलियस तिर्की उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम ग्राम पुटली, थाना तपकरा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, दिनांक 06.03.26 कीरात्रि करीबन 02.30 बजे, प्रार्थी का बड़ा भाई आरोपी जेरोम तिर्की के द्वारा प्रार्थी को उसके घर आकर बताया कि वह अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की, उम्र 53 वर्ष, की हत्या कर दिया है, जिस पर प्रार्थी अपनी पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाकर, जब आरोपी जेरोम तिर्की के घर में जाकर देखा तो पाया कि, जेरोम तिर्की की पत्नी मृत हालत में बिस्तर पर पड़ी हुई थी, जिसके गले में धारदार हथियार से मारने का गहरा घाव था, व गले से खून निकल रहा था, आरोपी ने प्रार्थी को बताया कि उसने अपनी पत्नी मृतिका अलकिसलिया तिर्की की चरित्र पर संदेह करते हुए, वाद विवाद के दौरान, घर में रखे धारदार हथियार दौली से अपनी पत्नी के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया है।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना तपकरा में प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी जेरोम तिर्की के विरुद्ध हत्या के लिए, बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण व शव की पंचनामा की कार्यवाही करते हुए, मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया है,।
पुलिस के द्वारा आरोपी पति जेरोम तिर्की को हिरासत में लेते हुए, उसके द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है तथा उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे के हथियार (दौली) को भी जप्त कर लिया गया है।
मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कुमार कौशिक, सहायक उप निरीक्षक रामजी साय पैंकरा, प्रेमिका कुजूर, प्रधान आरक्षक अजय लकड़ा, आरक्षक पुनीत साय, व याकूब एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर में गूंजेगी वायु सेना की ताकत: सेंध लेक पर सारंग टीम दिखाएगी पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली सारंग टीम, एयर शो सुबह 11 बजे से, दो महिला पायलट भी टीम में शामिल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर में गूंजेगी वायु सेना की ताकत: सेंध लेक पर सारंग टीम दिखाएगी पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली सारंग टीम, एयर शो सुबह 11 बजे से, दो महिला पायलट भी टीम में शामिल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...

RAIGARH NEWS

🚨💥 40 महिलाओं की किस्तों के ₹7.58 लाख डकारकर हैदराबाद में छिपा था आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से दबोचा!

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ाफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन...