spot_img
spot_img

चक्रवात अर्नब के असर से छत्तीसगढ़ में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी के संकेत: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बोले- बच्चों की सेहत और सुरक्षा सर्वोपरि

spot_img
spot_img
spot_img

सभी जिलों के कलेक्टरों को भेजा जाएगा आदेश, पेंड्रा में 28 से 30 अक्टूबर तक अति भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दो दिन तक स्कूलों में अवकाश को लेकर बयान दिया है। बारिश के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो सकती है और मौसम का असर उनकी सेहत पर भी पड़ सकता है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने छुट्टी का निर्णय लिया है। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश भेजा जाएगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।

पेंड्रा में दिखने लगा चक्रवात का असर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। दो दिनों से आसमान में बादल छाए थे। बुधवार दोपहर को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देर रात से ही ठंडक महसूस की जा रही थी।

जिले में यलो अलर्ट, ठंड और बढ़ने के आसार

अचानक बदले मौसम से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने की आशंका है। ठंडक के कारण सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने जिले को यलो अलर्ट में रखा है और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के आसार जताए हैं।

3 दिन अति भारी बारिश और 80 किमी प्रति घंटे तक की हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 अक्टूबर 2026 को जिले के कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अलर्ट, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

चेतावनी को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। जनहानि, पशुहानि और फसल नुकसान से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए जिला और तहसील स्तर पर आपदा नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं।

आपदा नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर

जिला कार्यालय: 07751-221004
तहसील पेंड्रारोड: 91312-47975
तहसील पेंड्रा: 87700-74001
तहसील सकोला: 73549-79495
तहसील मरवाही: 62655-93616

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम में सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर में गूंजेगी वायु सेना की ताकत: सेंध लेक पर सारंग टीम दिखाएगी पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली सारंग टीम, एयर शो सुबह 11 बजे से, दो महिला पायलट भी टीम में शामिल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में 2 नवंबर को नवा रायपुर में गूंजेगी वायु सेना की ताकत: सेंध लेक पर सारंग टीम दिखाएगी पांच ध्रुव हेलीकॉप्टरों के...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली सारंग टीम, एयर शो सुबह 11 बजे से, दो महिला पायलट भी टीम में शामिल छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के...

RAIGARH NEWS

🚨💥 40 महिलाओं की किस्तों के ₹7.58 लाख डकारकर हैदराबाद में छिपा था आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से दबोचा!

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹7.58 लाख के गबन का आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस ने कपड़े की दुकान से पकड़ाफाइनेंस कंपनी के कलेक्शन...