spot_img
Monday, March 9, 2026
Monday, March 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

मंत्री राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की दी शुभकामनाएं

रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 8 मार्च को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राजवाड़े ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं की शक्ति, साहस और उपलब्धियों का उत्सव है। आज महिलाएं शिक्षा, प्रशासन, उद्यमिता, विज्ञान, खेल और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की लाखों महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है और वे परिवार तथा समाज के निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री राजवाड़े ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिए भी राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।

राजवाड़े ने समाज से आह्वान किया कि बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा, अवसर और प्रोत्साहन प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी एक सशक्त, समतामूलक और विकसित समाज का निर्माण संभव हो सकेगा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भरपीएम आवास से मिला सम्मान और सुरक्षा का अधिकारआजीविका डबरी से बढ़ी आय,...
Latest
आवास, मनरेगा और कौशल योजनाओं से रायगढ़ की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
जिला जेल रायगढ़ के महिला प्रकोष्ठ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्य... ईरान के नए सुप्रीम लीडर को पुतिन का खुला सपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चिकित्सकों का सम्मान
पश्चिम एशिया जंग पर संसद में बड़ा खुलासा CG LIVE 24 NEWS की खबर का बड़ा असर! महीनों से बंद बरटोली आंगनबाड़ी मामले में कार... CG Live24 News की खबर का बड़ा असर: बंद आंगनबाड़ी केंद्र मामले में तत्काल नोटिस, ... फिक्स्ड डिपॉजिट के नाम पर बैंक कर्मचारी ने पति-पत्नी से 40 लाख की ठगी, ऐसे दिया ... महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी- मुख्यमंत्री व... मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोर...