spot_img
Tuesday, March 10, 2026
Tuesday, March 10, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

CG : जादू-टोने के शक में गला काटकर बैगा की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था। जिसकी आरोपियों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात गीदम थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले अमित लेकामी और दशमु के घर पर पिछले एक साल के अंदर परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों की मौत को लेकर उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था। इसी शक में एक दिन पहले दोनों चचेरे भाई अमित लेकामी और दशमु हत्या की मंशा से मेहरू यादव के घर में घुस गए।

दोनों ने धारदार चाकू से मेहरू यादव का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG – फांसी के फंदे पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, पूरे गांव में फैली सनसनी…पढ़िये पूरी खबर..!!

रायगढ़।  जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गाँव में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने फंदे पर लटकती हुई दो...
Latest
CG - फांसी के फंदे पर लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, पूरे गांव में फैली सनसनी...प... CG : जादू-टोने के शक में गला काटकर बैगा की निर्मम हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार BREAKING : दुर्ग के बाद अब यहां अफीम की अवैध खेती का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप इंडिगो के CEO ने अपने पद से दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया को सौंपी गई अंतरिम कमान नागरिक उड्डयन मंत्रालय की पहलों की समीक्षा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ क... BREAKING : साय कैबिनेट बैठक संपन्न, धर्मांतरण पर सख्त कानून समेत कई विधेयकों को ... NSUI रायगढ़ द्वारा आयोजित छात्र अधिकार रैली में गिरफ्तार हुए जिला उपाध्यक्ष आदित... छत्तीसगढ़ विधानसभा : फिटनेस सर्टिफिकेट और ओवरलोडिंग पर सदन में भारी हंगामा, विपक... CG - छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, GAD ने इस अफसर को बनाया नोडल अधिकारी, देखें आदेश..!! CG – ट्रेन मैनेजर हुए साइबर ठगी के शिकार, ई-चालान के लिंक पर क्लिक करते ही खाते ...