spot_img
Wednesday, March 11, 2026
Wednesday, March 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

आरएएमपी योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गांव – गांव में हो रहा सफल आयोजन !

आरएएमपी योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गांव – गांव में हो रहा सफल आयोजन !

लैलूंगा :- आरएएमपी योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जुड़े आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोज़गार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है ।कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने से लेकर उसके सफल संचालन तक की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योग स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, उद्योग से जुड़े नियम-कानून, आवश्यक दस्तावेज़, बैंक ऋण, वित्तीय परामर्श तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से उद्यम को जोड़ने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग केंद्र रायगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इनके सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरएएमपी योजना के अंतर्गत दो प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । प्रथम चरण में  एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम । एवं द्वितीय चरण में 14 दिवसीय गहन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । अब तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ढाप, सलखिया, नारायणपुर, भेलवांटोली, हीरापुर, केन्दाटिकरा, पाकरगांव, बीरसिंघा एवं लैलूंगा (नगर पंचायत) सहित विभिन्न ग्रामों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं । वहीं 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अब तक ढाप, सलखिया, नारायणपुर, भेलवांटोली, पाकरगांव एवं लैलूंगा (नगर पंचायत) सहित विभिन्न ग्रामों में प्रशिक्षण संपन्न हो चुके हैं । वर्तमान में बीरसिंघा ग्राम में साबुन एवं सर्फ निर्माण से संबंधित 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छोटे उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम भावसर फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है । इस पहल का उद्देश्य रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना तथा स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा मिल रहा है और वे आत्मविश्वास के साथ अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ब्रेकिंग : DEO ने जारी किया आदेश, इतने सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, देखिए पूरी लिस्ट…..

रायपुर। रायपुर DEO ने सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एलबी को प्रमोशन का तोहफा दिया हैं। सूची में 55 सहायक शिक्षक के नाम हैं, जिन्हें छानबीन...
Latest
ब्रेकिंग : DEO ने जारी किया आदेश, इतने सहायक शिक्षक बने प्रधान पाठक, देखिए पूरी ... राष्ट्रपति के अपमान पर छलका मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दर्द, ममता बनर्जी को लि... CG – जिला अस्पताल के महिला प्रसाधन में मिली युवती की लाश, आत्महत्या या फिर…. CG- मासूम बच्ची को देख बिगड़ी की पड़ोसी की नीयत, कमरे में ले जाकर की हैवानियत की ... ब्रेकिंग : भाजपा प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा, इन पदों पर हुई नियुक्त, देखें लिस्ट... मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष... बस्तर में बंदूक हार रही है, विश्वास जीत रहा है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आरएएमपी योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गांव... कलेक्टर ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्योंका किया निरीक्षण, गुणवत्ता औ... ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त<...