WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

आरएएमपी योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गांव – गांव में हो रहा सफल आयोजन !

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

आरएएमपी योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम का गांव – गांव में हो रहा सफल आयोजन !

लैलूंगा :- आरएएमपी योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उद्यमिता विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता से जुड़े आवश्यक कौशल प्रदान कर उन्हें स्वरोज़गार एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है ।कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने से लेकर उसके सफल संचालन तक की संपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है । प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उद्योग स्थापना, वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल साक्षरता, उद्योग से जुड़े नियम-कानून, आवश्यक दस्तावेज़, बैंक ऋण, वित्तीय परामर्श तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से उद्यम को जोड़ने की विस्तृत जानकारी दी जा रही है । इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन सीएसआईडीसी एवं जिला उद्योग केंद्र रायगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इनके सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, तकनीकी सहयोग तथा सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आरएएमपी योजना के अंतर्गत दो प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । प्रथम चरण में  एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम । एवं द्वितीय चरण में 14 दिवसीय गहन उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । अब तक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ढाप, सलखिया, नारायणपुर, भेलवांटोली, हीरापुर, केन्दाटिकरा, पाकरगांव, बीरसिंघा एवं लैलूंगा (नगर पंचायत) सहित विभिन्न ग्रामों में सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं । वहीं 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अंतर्गत अब तक ढाप, सलखिया, नारायणपुर, भेलवांटोली, पाकरगांव एवं लैलूंगा (नगर पंचायत) सहित विभिन्न ग्रामों में प्रशिक्षण संपन्न हो चुके हैं । वर्तमान में बीरसिंघा ग्राम में साबुन एवं सर्फ निर्माण से संबंधित 14 दिवसीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण महिलाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से छोटे उद्योग स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम भावसर फाउंडेशन द्वारा संचालित किया जा रहा है । इस पहल का उद्देश्य रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं एवं समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना तथा स्थायी आजीविका के अवसर सृजित करना है । इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा मिल रहा है और वे आत्मविश्वास के साथ अपने स्वयं के व्यवसाय स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...

RAIGARH NEWS

नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

अभियान संवेदना” का असर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में कापू पुलिस ने बिछाया मुखबिरों का जाल, गांव पहुंचते ही पकड़ा      रायगढ़,...