WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

तमनार और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को कल पूंजीपथरा क्षेत्र में पुलिस ने धर दबोचा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 11 वारंटों में फरार वारंटी और आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त गिरफ्तार


रायगढ़ कोतवाली, तमनार, घरघोड़ा, पूंजीपथरा के 11 बाइक चोरी के मामलों में शामिल रहा है वारंटी

   

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

27 अगस्त, रायगढ़ । एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लंबित अपराधों के “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तमनार एवं पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 11 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों में लंबे समय से फरार आदतन बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त को पूंजीपथरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज सभी 11 वारंटों के परिपालन में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

        गिरफ्तार वारंटी भोले शंकर केवट पिता जीवन प्रकाश कैवर्त, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम डभरा, जिला सक्ती वर्ष 2020 से चोरी की घटनाओं में सक्रिय रहा है और रायगढ़ शहर सहित घरघोड़ा, पूंजीपथरा एवं तमनार थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की वारदातों में शामिल रहा है।

       जानकारी के अनुसार वारंटी भोले शंकर कैवर्त को पूर्व में थाना तमनार के 05, थाना घरघोड़ा के 03, थाना कोतवाली रायगढ़ के 02 तथा थाना पूंजीपथरा के 01 बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

         जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी नियमित रूप से न्यायालय में पेश नहीं हुआ, जिसके कारण विभिन्न प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध कुल 11 स्थायी/गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।

          “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों तथा फरार वारंटियों के संबंध में थाना प्रभारीगण मुखबिर लगाकर सूचनांए ली जा रही है । इसी कड़ी में कल पुलिस को फरार वारंटी भोले शंकर कैवर्त के पूंजीपथरा क्षेत्र में देखे जाने की सूचना मिली, जिस पर थाना तमनार और पूंजीपथरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में वारंटी की सतत पतासाजी में जुट गई और रात्रि थाना तमनार एवं थाना पूंजीपथरा की संयुक्त टीम ने पूंजीपथरा क्षेत्र में घेराबंदी कर वारंटी को धर दबोचा गया।

        फरार वारंटी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव सहित दोनों थानों के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

            एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया सिंदूर पार्क का निरीक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पार्क में सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने दिए निर्देशरायगढ़, 27 अगस्त 2026/ वित्त मंत्री...

CHHATTISGARH NEWS

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया सिंदूर पार्क का निरीक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पार्क में सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने दिए निर्देशरायगढ़, 27 अगस्त 2026/ वित्त मंत्री...

RAIGARH NEWS

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया सिंदूर पार्क का निरीक्षण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पार्क में सुविधाओं के विस्तार और ऑपरेशन सिंदूर की स्मृतियों को संजोने दिए निर्देशरायगढ़, 27 अगस्त 2026/ वित्त मंत्री...