WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

खरीफ-रबी फसल कटाई प्रयोग एवं कृषि सांख्यिकीय योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण से जुड़े कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़


अधिकारियों-कर्मचारियों को मोबाइल ऐप से शुद्धता के साथ कार्य करने के दिए गए निर्देश

रायगढ़, 27 अगस्त 2026/ जिले में आगामी खरीफ एवं रबी मौसम के लिए संभावित न्यादर्श पद्धति से फसल कटाई प्रयोग एवं विभिन्न कृषि सांख्यिकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कार्यालय के सृजन सभाकक्ष में एक दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल सामान्य फसल अनुमान सर्वेक्षण योजना सहित अन्य कृषि सांख्यिकीय कार्यों से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
           कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के समस्त राजस्व एवं भू-अभिलेख विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारी, कृषि विभाग के सहायक संचालक, समस्त ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, फसल प्रयोगकर्ता अधिकारी एवं कर्मचारी, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, तहसील कानूनगो तथा कृषि मजदूरी एवं बाजार भाव प्रतिवेदन तैयार करने वाले पटवारी उपस्थित रहे।

मोबाइल ऐप की बारीकियों से कराया गया अवगत

प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एवं डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत शुद्धता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऐप में दर्ज की जाने वाली जानकारियों, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि कृषि सांख्यिकीय योजनाओं के अंतर्गत एकत्र किए जाने वाले आंकड़े कृषि उत्पादन के आकलन, फसल बीमा तथा किसानों से जुड़ी विभिन्न शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए प्रत्येक स्तर पर आंकड़ों की शुद्धता एवं पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है।

सैद्धांतिक जानकारी के साथ दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण

जिले के मास्टर ट्रेनर श्री शास्ती कुमार प्रधान, सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख एवं श्री गिरीश चौधरी, राजस्व निरीक्षक भू-अभिलेख रायगढ़ ने प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न कृषि सांख्यिकीय योजनाओं के सैद्धांतिक बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने संभावित न्यादर्श पद्धति से फसल कटाई प्रयोग की प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख, सर्वेक्षण के दौरान ध्यान रखने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं तथा फसल संबंधी आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया समझाई। व्यवहारिक सत्र में मोबाइल ऐप के माध्यम से फसल कटाई प्रयोग एवं अन्य कृषि सांख्यिकीय कार्यों के क्रियान्वयन की पूरी प्रक्रिया बताई गई। प्रशिक्षणार्थियों को ऐप में आवश्यक जानकारी दर्ज करने, विवरणों का संधारण करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य पूर्ण करने का अभ्यास भी कराया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनीबिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और...

CHHATTISGARH NEWS

विष्णु के सुशासन में जिले की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

श्रृंगारिका, सीएससी और सिलाई दुकान से गायत्री सिंह सिदार की प्रतिमाह 9 हजार रुपए तक आमदनीबिहान से जुड़कर बदली जिंदगी, बच्चों की पढ़ाई और...

RAIGARH NEWS