आम आदमी को लगा महंगाई का एक और झटका, इंडिगो ने टिकट के दाम में की बढ़ोतरी, इतना बढ़ाया किराया

spot_img

रायपुर। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब पूरे देश में दिखने लगा है। एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल और LPG गैस सिलेंडर को लेकर किल्लत चल रही है। तो वहीं अब दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।

कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि, ईंधन की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण किराए में यह बढ़ोतरी की जा रही है।  एयरलाइन के अनुसार, यात्रियों से फ्यूल चार्ज के रूप में 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। IndiGo ने बताया कि, फ्लाइट टिकट की नई कीमतें 14 मार्च 2026 से लागू हो जाएंगी। यह नया शुल्क रात 12 बजकर 1 मिनट से प्रभावी होगा और सभी नई बुकिंग पर लागू रहेगा।

कंपनी ने बताया कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) के दाम में 85 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है।कंपनी का कहना है कि बढ़ती एविएशन फ्यूल लागत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे एयरलाइन संचालन की लागत को संतुलित किया जा सके।

 इंडिगो ने कहा कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण ATF की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसकी पुष्टि IATA के जेट फ्यूल मॉनिटर से भी हुई है। एयरलाइन के अनुसार ATF उसके संचालन की सबसे बड़ी लागत है और अचानक बढ़ी कीमतों का असर पूरे नेटवर्क पर पड़ रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...