spot_img
Thursday, March 19, 2026
Thursday, March 19, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला

घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मकान चोरी का मामला

चोरी गए LED T V, आयरन व बर्तन सहित सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

त्वरित कार्रवाई में आरोपियों से 9,200 रुपये का मशरूका जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     19 मार्च, रायगढ़ ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम टेरम में हुए मकान चोरी के मामले को 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी की है।

      प्रकरण में प्रार्थी किशन लाल जोल्हे (29 वर्ष), निवासी ग्राम टेरम ने दिनांक 17 मार्च 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार के साथ ईंट निर्माण कार्य के लिए गांव से बाहर गया था। इस दौरान दिनांक 08 से 10 फरवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपी द्वारा उसके मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर रखे टीवी, आयरन, कांस के बर्तन एवं तांबे के पैसे सहित करीब 15,000 रुपये मूल्य के सामान चोरी कर लिए गए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

      जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया, जिस पर संदेही गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जु (19 वर्ष) निवासी बैहामुड़ा एवं परमेश्वर राठिया (19 वर्ष) निवासी भेंडरा कपाटडेरा, थाना घरघोड़ा के नाम सामने आए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने 9 फरवरी की रात ग्राम टेरम के एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी का सामान प्लास्टिक बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक के रास्ते अपने घर ले जाकर आपस में बांट लिया था तथा कुछ सामान कबाड़ी को बेचकर रकम खर्च कर दी थी।

         आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर गजेन्द्र सारथी से एक बैटरी एवं आयरन (कीमत 8,000 रुपये) तथा परमेश्वर राठिया से कांस के लोटा एवं कटोरी (कीमत 1,200 रुपये) कुल 9,200 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

     इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक प्रदीप तिग्गा एवं भानु चन्द्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर  आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शर्मनाक : नहर में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ ब्लॉक के ग्राम बार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके...
Latest
शर्मनाक : नहर में तैरता मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पु... ब्रेकिंग : आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, यहां क्लिक कर देखें... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन को दी श्... सरहुल उत्सव जनजातीय संस्कृति की विशिष्ट धरोहर, इसे संजोकर रखना हम सबकी जिम्मेदार... जशपुर को विकास की नई सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19.51 करोड़ के 6 विका... लैलूँगा के बनेकेला में गूंजेगा जयकारा : माँ दुर्गा मंदिर वार्षिकोत्सव में भक्ति,... छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026: धर्मांतरण पर सख्त कानून, अवैध परिवर्तनों... “फ्री कम्प्यूटर ट्रेनिंग का धमाका! डिजिटल क्लासरूम के साथ एकलव्य कॉलेज कुंजारा न... नहरपाली में जल अर्पण दिवस का हुआ आयोजन, पानी की हर बूंद बचाने दिया गया संदेश
NSUI लैलूँगा ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू की तरफ से आप सभी को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र...