लैलूंगा के किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहा है जलसंसाधन विभाग।
खड़ी धान की फसल को भीगते देख रो रहे है किसान।
प्रभारी अनुवीभागी अधिकारी और स्थानीय इंजीनियर से कर चुके मिन्नते। फिर भी नहर से पानी बहना नही हो रहा बंद।

spot_img

लैलूंगा नगर के किसानों की पकी धान की फसल को बर्बाद करने के लिए जलसंसाधन विभाग ने विगत कई दिनों से नहर में पानी छोड़ रखा है।
।इन दिनों नगर के किसान ने जहा बारिश की अति देखी वही अपनी खड़ी पकी फसल पर नहर के पानी को देख किसानों की माथे पर परेशानी देखी जा सकती है। कई किसानों ने तो अपनी फसल काट कर करपा खेत में सुखाने को छोड़ रखा था। अब पानी ने उनकी पूरी फसल को भीगा दिया है। अब भीगी फसल के नष्ट होने के साथ साथ धान उपार्जन केन्द्र में समर्थन दर से खरीदे जाने में संसय उत्पन्न हो रहा है। अब इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा क्या फसल बीमा का लाभ इन किसानों को दिया जाएगा या जलसंसधान विभाग से इन किसानों को नुकसान की भरपाई कराई जावेगी। एक दिन बंद करने के बाद पुनः नहर में पानी छोड़ दिया गया है।बार बार स्थानीय इंजिनियर को फोन लगाने से कोई जवाब नही दिया जा रहा है।प्रभारी एसडीओ भी लैलूंगा कार्यालय में कभी उपस्थित नहीं होते है।पूर्व में ग्रीष्म ऋतु में नहर मरम्मत के नाम पर किसानों ने फसल नहीं कमाई थी पर नहर का मरम्मत कार्य किसी भी तरह से नहीं हुआ।तकालिक एसडीएम ने जल संसाधन विभाग में किसानों की बैठक ले कर विश्वाश दिलाया था की इस गर्मी में नहर की मरम्मत अवश्य हो जाएगी सभी किसान इस हेतु फसल ना कमाने का निर्णय लिया था।पर जलसंसाधन विभाग ने आज तक नहर मरम्मत नहीं कराया। स्थानीय इंजीनियर के कार्यप्रणाली से लैलूंगा के किसानों में रोष व्याप्त है।फोन करने से फोन रिसीव नहीं करते है। किसानों में अब उग्र आंदोलन की स्थिति निर्मित होने लगी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...