spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट

रायपुर–बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स का लोकार्पण किया और इसी दौरान स्वयं रात में पहली उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हुए। विधायक  धर्मजीत सिंह भी मुख्यमंत्री जी के साथ रात्रिकालीन उड़ान में रायपुर गए। उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट को 3सी वीएफआर से उन्नत कर 3सी आईएफआर श्रेणी में विकसित करने का कार्य लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया।  इस उन्नयन के बाद डीजीसीए के द्वारा 6 फरवरी 2026 को एयरपोर्ट को 3सी आईएफआर श्रेणी में रात्रिकालीन संचालन की अनुमति प्रदान की गई, जिससे अब यहां रात में भी उड़ानों का संचालन संभव हो सका है।
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि रात्रि उड़ान सेवा शुरू होने से अब निर्धारित उड़ानों के साथ-साथ आपातकालीन एवं मेडिकल फ्लाइट्स भी रात में संचालित हो सकेंगी, जिससे जीवनरक्षक सेवाएं और अधिक प्रभावी होंगी।बेहतर हवाई संपर्क से व्यापार, पर्यटन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से इस नई सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुखद यात्रा की कामना की।
 इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल,  धर्मजीत सिंह,  सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, संभाग आयुक्त सुनील जैन, आईजी श्री राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, एसपी  रजनीश सिंह, एयरपोर्ट के डायरेक्टर एन वीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में लूट के प्रयास का घरघोड़ा पुलिस...

मोबाइल दुकान चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक का बड़ा खुलासा — रायगढ़ पुलिस ने हाथ आये शातिर संगठित गिरोह के 6...
Latest
एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में... निर्यात ठप होने से तरबूज किसानों को भारी झटका, 300 करोड़ से अधिक नुकसान का अनुमा... CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में गर्मी बरकरार, 3 दिन बाद तापमान में गिरावट के संकेत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…. युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच..मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्... बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव ... बिलासपुर में सख्ती: अब बिना ट्रेड लाइसेंस नहीं चलेगा कोई भी व्यापार… नशे में ड्राइविंग पर रायपुर पुलिस का बड़ा शिकंजा, एक रात में 159 चालकों पर कार्र... सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू… माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यम...