नक्सलवाद के खिलाफ हमने विजय प्राप्त की : गृहमंत्री विजय

spot_img

रायपुर। रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय मंत्री शर्मा ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हुआ। 2023 तक छत्तीसगढ़ में 75% नक्सली थे और नक्सलियों का 90% आर्म्स कैडर भी यहीं था। उन्होंने कहा कि लाल आतंक को खत्म करने का श्रेय बस्तर की जनता को जाता है, साथ ही आर्म्ड फोर्सेज के पराक्रम को भी। टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटेलिजेंस पर विशेष काम हुआ, जिससे सफल और परफेक्ट ऑपरेशन हो सके। नक्सली मारे गए, जबकि जवानों को एक भी खरोंच नहीं आई।थी, लेकिन आरोप लगने शुरू हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि एनकाउंटर फर्जी हैं, जबकि नक्सलियों ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की। यह घटना डेढ़ साल पुरानी है। बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाना सेना के जवानों के पराक्रम पर तोहमत लगाने जैसा था। बावजूद इसके, जवानों के साहस की वजह से आज यह स्थिति आई है। मंत्री शर्मा ने बताया कि उन्होंने विशेष रूप से नारायणपुर, सुकमा और बीजापुर में समाज के प्रमुखों के साथ लगातार बैठकें कीं। बस्तर के विभिन्न जनजातीय समाजों ने इस प्रक्रिया में सहयोग दिया और कई नक्सलियों को पुनर्वास भी कराया गया। उन्होंने पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया, जिन्होंने अभियान चलाकर नक्सलियों को वापस लाने का काम किया। आज नक्सल संगठन का 99% समाप्त हो चुका है। कुछ छोटे समूह कांकेर के नॉर्थ एरिया और दक्षिण में बचे हैं, जिनकी स्थिति पूरी तरह ट्रैक की गई है। इनमें से कई लोगों ने हथियार छोड़कर गांवों में शांति से जीवन बिताना शुरू कर दिया है। सरकार पुनर्वास के लिए अभी भी तैयार है और जो भी नक्सली वापस आना चाहते हैं, उनका स्वागत करती है।

 

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

CHHATTISGARH NEWS

छैडोरिया के तालाब में मिला नवजात हाथी का शव, डूबने की आशंका

हाथियों के दल की मौजूदगी के बीच हुई घटना, वन विभाग ने शव निकलवाकर शुरू की जांच; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का...

RAIGARH NEWS

नवागढ़ के ग्रामीणों ने लिया पूर्ण शराबबंदी का संकल्प, घरघोड़ा पुलिस ने किया स्वागत

ऑपरेशन आघात के तहत पुलिस की कार्रवाई के साथ सामुदायिक जागरूकता पर जोर, थाना प्रभारी ने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की दी...