रायपुर में खौफनाक वारदात: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और सौतेली बेटी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने चरित्र शंका और घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और 22 वर्षीय सौतेली बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलाब साहू ने सुबह करीब 7 बजे अपनी पत्नी लता साहू पर कुल्हाड़ी से हमला किया। जब बीच-बचाव करने सौतेली बेटी चित्रा साहू (22) आई, तो आरोपी ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को मां-बेटी के शव लथपथ हालत में मिले; बेटी का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था।

अफेयर और टॉर्चर का लगाया आरोप

थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद आरोपी गुलाब साहू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का किराएदार के साथ प्रेम प्रसंग था। उसने आरोप लगाया कि किराएदार ने उसकी पत्नी और बेटी का “ब्रेनवॉश” कर दिया था और वे दोनों मिलकर उसे घर से निकालने की धमकी देती थीं। आरोपी के मुताबिक, लगातार मानसिक प्रताड़ना (टॉर्चर) से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

अनुशासनहीनता के कारण हुआ था बर्खास्त

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गुलाब साहू पूर्व में पुलिस विभाग में कार्यरत था, लेकिन अनुशासनहीनता के चलते उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। वह करीब 2 साल पहले बिलासपुर में पदस्थ था, जिसे ट्रेनिंग के बाद छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह मार्केटिंग लाइन में काम करने लगा था।

4 साल पहले हुई थी दूसरी शादी

मृतका लता साहू ने करीब 4 साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी से हुई संतान थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...