डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने बेंगलुरु से दो आरोपियों को दबोचा

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डिजिटल अरेस्ट और साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में पुसौर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बेंगलुरु से दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया और उनसे 23 लाख 28 हजार रुपये हड़प लिए थे।

सीबीआई अधिकारी बनकर दी गिरफ्तारी की धमकी
घटनाक्रम के अनुसार, पुसौर क्षेत्र के ग्राम जतरी निवासी 72 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक गरुण सिंह पटेल को अक्टूबर 2025 में अनजान नंबरों से कॉल आए। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया और डराया कि मुंबई में उनके नाम से एक अवैध खाता खुला है। ठगों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने और गिरफ्तारी का भय दिखाकर पीड़ित को “जांच” के नाम पर पूरी जमापूंजी सरकारी खाते में ट्रांसफर करने को कहा। डर के मारे शिक्षक ने 25 से 29 अक्टूबर के बीच 12 किस्तों में कुल 23,28,770 रुपये आरोपियों के खातों में भेज दिए।

बेंगलुरु में पुलिस की बड़ी छापेमारी
जब ठगों ने और पैसों की मांग की, तब पीड़ित ने अपने बेटे को आपबीती सुनाई और मामला पुसौर थाने पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर टीआई मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर पुलिस को आरोपियों के कर्नाटक के बेंगलुरु में होने का सुराग मिला। रायगढ़ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से छापेमारी कर विग्नेश प्रकाश और स्टीफन थॉमस को गिरफ्तार कर लिया।

17 लाख रुपये कराए होल्ड
पुलिस की त्वरित कार्रवाई की बदौलत आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि को समय रहते होल्ड (फ्रीज) करा दिया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया है और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के वृहद वृक्षारोपण व साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक

बिलासपुर - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर के तत्वावधान में स्वामी आत्मानंद कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, चकरभाटा में आयोजित वृहद वृक्षारोपण एवं...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...