
“जय श्रीराम के नारों से गूंजा लैलूंगा!” हनुमान जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा यात्रा, DJ की धुन में झूमे हजारों भक्त

लैलूंगा, /हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर लैलूंगा नगर पूरी तरह भगवामय हो गया, जब विशाल और भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा और हर तरफ “जय श्रीराम” व “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे।
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु DJ की जबरदस्त धुन पर नाचते-गाते नजर आए। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं तक ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। भक्तों की टोली के साथ नगर भ्रमण करती रही, जिसमें भगवान हनुमान के विभिन्न रूपों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
भक्ति में डूबा पूरा नगर
पूरे मार्ग को भगवा झंडों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय बन गया।
DJ और ढोल-नगाड़ों ने बढ़ाया जोश
जैसे ही DJ पर भक्ति गीत बजे, वैसे ही युवा जोश में झूम उठे। ढोल-नगाड़ों की थाप और भजनों की गूंज ने पूरे शहर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।







