महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित

00 दादाबाड़ी में हुए भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में किया गया अभिनंदन
रायपुर। दादाबाड़ी तीर्थ में आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी अजय मधुकर काले को जैन रत्न अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया। काले को यह सम्मान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों प्रदान किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा, पत्रकारिता, शिक्षा और उच्च शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को भी जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित किया गया। समारोह में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत व समाजसेवी लोकेश कावडिय़ा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

काले को समाजसेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। बताते चलें कि 1989 में महाराष्ट्र मंडल की सदस्यता लेने के बाद मंडल के सभी प्रकल्पों और महाराष्ट्र मंडल ट्रस्ट के विभिन्न पदों पर समर्पण भाव से काम किया। उसी का नतीजा है कि सन 2010 से लेकर 2024 तक आठ बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वे मंडल के विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से लगातार समाजसेवा में जुटे हैं। करीब 69 बार रक्तदान कर चुके अजय काले ने सन् 1985 में ही देहदान और नेत्रदान का फॉर्म भरकर इसकी घोषणा कर दी थी।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और परमार्थ के क्षेत्र में जैन समाज का योगदान अनुकरणीय है। ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे, प्रेरित करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...