spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित


बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा

चांपा — नवाजतन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सोंठी की सहायक शिक्षक ममता जायसवाल को राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स  शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया । दुर्ग के खालसा पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में  प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।  

👉 यह सम्मान उन्हें  विद्यालय में नवाजतन के माध्यम से बच्चों में कक्षा स्तर की दक्षता लाते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति  2020 के अनुरूप  21 वी सदी के कौशल लाने उनके बेहतर प्रयास के लिए दिया गया है । ममता ने नवाजतन के माध्यम से नवाचार कर  मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान  एफएलएन में उत्कृष्ट  योगदान देकर  बच्चों को एफएलएन में दक्ष किया है । नवाजतन का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता  और नवीन विचारों को बढ़ावा देना है । 

👉नवाजतन शिक्षण  का पेडागाजी सामान्य शिक्षण से अलग है । बच्चों को  स्वयं से सीखने , चुनौती  स्वीकार करने , जिज्ञासा का समाधान तथा तकनीकी प्रयोग इस शिक्षण में किया जाता है ।वॉरियर्स शिक्षक सम्मान  नवाचारी शिक्षकों को प्रेरित करने के लिए दिया जाता है ।यह सम्मान एससीईआरटी के मार्गदर्शन में एफएलएन और नवाजतन रिसोर्स शिक्षक परिवार छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया था । एफएलएल और नवाजतन की टीम ने प्रदेश के अपने अपने विद्यालयों उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षको का चयन किया है ।

👉चयनित शिक्षक गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करते है । ये शिक्षक निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को बढ़ाने के लिए नवीन और रचनात्मक तरीकों का उपयोग करते है । इनका उद्देश्य तकनीक का सही उपयोग , बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देना और कक्षा के माहौल को रोचक बनाना है ।

👉समारोह में एससीईआरटी के संचालक के कुमार , पूर्व अतिरिक्त संचालक योगेश शिवहरे , डीपीआई के उपसंचालक  आशुतोष चावरे  ने  शिक्षकों की मेहनत , रचनात्मकता की और बच्चों के विकास के लिए उनके  योगदान की सराहना की और सभी शिक्षकों को प्रेरित करने को कहा । इस अवसर पर नवाजतन कोर ग्रुप के आर के जलतारे , सुमित पांडेय सहित कोर ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार

बिलासपुर संभाग ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला जांजगीर चांपा जांजगीर-चांपा, 06 अप्रैल 2026।(IPS), सेनानी 6वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल,  ने  जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक...
Latest
जांजगीर-चांपा: निवेदिता पाल बनीं प्रभारी एसपी, संभाला कार्यभार तमनार, छाल, पुसौर और जूटमिल पुलिस की अलग- अलग कार्रवाई में 70 लीटर देशी प्लेन/अं... चित्रांग प्रोजेक्ट के तहत साप्ताहिक सफाई अभियान जारी, युवाओं का सराहनीय प्रयास प्रांतीय महासभा में पेंशन के लिए पूर्व सेवा गणना की मांग हुई बुलंद राज्य स्तरीय एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स शिक्षक सम्मान से  ममता को शिक्षा मंत... एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय 17 वर्षीय बालक के अपहरण मामले में लैलूँगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई — अपहृत बालक ... “कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज” राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी