CG ACCIDENT NEWS: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 15 गंभीर घायल…

बीजापुर। एक बार फिर बीजापुर जिले में 45 ग्रामीणों से भरा मालवाहक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें  करीब 15 गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से जगदलपुर रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार, यह बड़ा हादसा बीजापुर जिले के ब्लॉक भोपालपट्टनम के ग्राम सोमनपल्ली के पास सुबह 6 बजे घटित हुआ. गाड़ी में सवार भोपालपट्टनम ब्लॉक के पेंटागुड़ा व बारेगुड़ा, दममुर गाँव के लगभग 40-45 ग्रामीण मिर्च तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे, इस दौरान ग्राम सोमनपल्ली के पास अचानक अनियंत्रित होकर मालवाहक पलट गया.

पलटने पर मालवाहक में सवार लगभग 15 मजदूर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल मजदूर ग्रामीणों को उप स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपट्टनम में ईलाज के दौरान बीजापुर जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया, जहाँ घायलों का ईलाज जारी है. वहीं घायल ग्रामीण मजदूरों स्वास्थ्य हालचाल जानने पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी सहित तमाम जनप्रतिनिधि पहुंचे.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर

कोरबा -पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले में संचालित सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

पुसौर में जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत शिक्षा से बदलता है जीवन और समाज का भविष्य: ओपी चौधरी

जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का...