*अरपा बचाओ, भविष्य बचाओ” : दो दिवसीय जनजागरण यात्रा शुरू*

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

बिलासपुर संभाग

बिलासपुर। “अरपा बचाओ, भविष्य बचाओ” के संदेश के साथ अरपा नदी और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए दो दिवसीय जनजागरण यात्रा का शुभारंभ 11 अप्रैल से किया गया। जल संरक्षण के लिए पिछले 20 वर्षों से लगातार चल रहे इस अभियान के तहत एक बार फिर लोगों को जागरूक करने की पहल की गई है।

अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा कि अरपा नदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। बढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण और जल दोहन के कारण नदी का अस्तित्व संकट में है। ऐसे में जनभागीदारी के बिना इसे बचाना संभव नहीं है।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर रैली, जनसंवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को जल संरक्षण, नदी स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी।
आयोजकों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि लोगों को सक्रिय रूप से जोड़ना भी है, ताकि वे अपने स्तर पर जल स्रोतों के संरक्षण के लिए पहल करें।

अभियान से जुड़े लोगों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनआंदोलन में भाग लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
दो दिवसीय इस यात्रा के समापन पर अभियान के आगे की रणनीति और जनभागीदारी को मजबूत करने के लिए भी चर्चा की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा: पौध तैयार करने से रोपण और देखभाल तक सीखीं वैज्ञानिक तकनीकें

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने उद्यान रोपणी बोइरदादर में लिया प्रशिक्षण; मुनगा उत्पादन, कीट-रोग नियंत्रण और बेहतर उपज के बताए गए...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS