*डाईट जांजगीर में एफ. एल. एन.सह् नवीन पाठ्यपुस्तक BRG प्रशिक्षण सम्पन्न*

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जांजगीर चांपा

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डाइट जांजगीर) एफ. एल. एन. सह् नवीन पाठ्यपुस्तक पर आधारित पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें नवीन पाठ्य पुस्तक में बच्चों को सीखने के पर्याप्त अवसर दिए गए है। बच्चों को सीखने के लिए  घर  एवं परिवेश से जुड़े विषय वस्तु को जोड़ा गया है।

उक्त बातें प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्राचार्य श्री बी पी साहू सर ने कही।उन्होंने कहा कि बच्चों में नैतिक विकास करना प्रमुख प्राथमिकता होनी चाहिए। समापन सत्र में सहायक प्राध्यापक बीपी जायसवाल जी FLN प्रभारी, प्रतिमा साहू मेडम,उमाशंकर राठौर सर, एवं मुनीर सर ने अपने विचार रखे।


हमारे देश मे नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। जिसके अनुरूप राष्ट्रीय पाठ्यचर्या का निर्माण किया गया है । हमारे छत्तीसगढ़ राज्य ने भी राज्य के अनुरूप पाठ्यचर्या का निर्माण किया  है ।

पाठ्यचर्या में दिए गए उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए  पाठ्य पुस्तकों में  बदलाव किया जा रहा है। जिसमें कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी के पाठ्य पुस्तक को सत्र 2025 -26 में बदला गया है एवं 2026-27 से प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चौथी के  पुस्तक  में बदलाव किया जा रहा है। नवीन पाठ्य पुस्तक की शिक्षकों में समझ बने इसके लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। जिला जांजगीर चांपा एवं सक्ति जिले के  बीआरजी को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में पांच दिवस का प्रशिक्षण दिया गया । जो आगामी दिनों में अपने-अपने विकासखंड में जोन में जाकर प्राइमरी विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।


इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य रूप से गणित, हिंदी ,अंग्रेजी, पर्यावरण एवं कला विषय पर फोकस किया गया। थीम आधरित पाठ के महत्व को बताया गया। सभी विषय के सीखने के अप्रोच  के बारे में बताया गया। साथ ही भाषा  सिखाने के तरीकों पर चर्चा की गई। आकलन एवं मूल्यांकन पर विस्तार से चर्चा हुई । विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से, विभिन्न खेल के माध्यम से, हम बच्चों को पाठ्य वस्तु से कैसे जोड़े इस पर चर्चाएं हुई।


नैतिक शिक्षा एवं कला शिक्षा  पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें संगीत, नृत्य ,दृश्य कला एवं रंगमंच कला का प्रदर्शन प्रतिभागियों ने किया।पाठ्य पुस्तक में हुए बदलावों को डीआरजी के द्वारा बताया गया।
प्रशिक्षण में डी आर जी गोवर्धन चंद्रा,पुष्पेंद्र कश्यप, रश्मि दुबे, अलकीन खान , बबिता कुर्रे,रामेश्वर आदित्य, रमेश चंद्रा, चंचला चंद्रा,रामलाल केंवट, गबेल सर जिवेंद्र चौहान द्वारा प्रशिक्षण दिया।


BRG में मुख्य रूप  से  राजेश कंवर, शरद चतुर्वेदी, धरमदास मानिकपुरी, शीला शर्मा,ईश्वर राठौर,दीपमाला सराफ, निहारिका साहू, ममता जायसवाल, गुरु प्रसाद भतपरे,गीतिका गबेल, सरोजनी यादव, रजनी डहरिया,  राजू खूंटे, सेवक महंत, ओमप्रकाश सोनी, निधि जायसवाल, संध्या सिंह, शालिनी शर्मा, नटराज साहू, निधि सोनी,प्रमोद राज,मोनिका पांडेय,चंद्रिकापटेल, रमाकांत, उमाकांत मधुकर,शिव साहू, चंदुलाल साहू व जिला जांजगीर चांपा व सक्ती जिला से बी आर जी के लिए विकासखण्ड से चयनित सभी बी आर जी उपस्थित थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...