जिले में तीन माह के राशन का सुचारू वितरण, 37 प्रतिशत हितग्राहियों को मिला लाभ

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आज़ाद

जिला मुगेली

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत तीन माह के खाद्यान्न का भंडारण एवं वितरण कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के चलते जिले की 695 उचित मूल्य दुकानों में पर्याप्त मात्रा में राशन उपलब्ध है, जिससे हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है।


खाद्यान्न वितरण की प्रक्रिया ई-पॉस मशीनों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है, जिससे वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो रही है। वर्तमान में लगभग 37 प्रतिशत हितग्राहियों को तीन माह का राशन वितरित किया जा चुका है।


शेष हितग्राहियों को भी नियमानुसार लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि सभी पात्र हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाया जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति उत्पन्न न हो।


प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उचित मूल्य दुकानों पर पहुंचकर अपना राशन प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...