Road Accident : भीषण सड़क हादसा; ट्रक और डंपर की भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर मौत

spot_img

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। पूरी घटना अभनपुर-राजिम मार्ग पर बजरंग पुर के पास की बताई जा रही है।

जिसमें एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आपस में जबरदस्त भिड़ंत से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।

ऐसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के बजरंग पुर के पास बन रहे टोल नाका का बताया जा रहा है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्त में शुरू कर दी है।

गाड़ी में फंसे शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों गाड़ियों की टक्कर इतनी तेज थी कि कि दुर्घटना के बाद ट्रक और डंपर के सामने का हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। इस हादसे में गाड़ी में फंसे शवों को पुलिस ने बड़ी कठिनाई के साथ बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को, 84 केन्द्रों में शामिल होंगे 19092 हजार अभ्यर्थी

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा केन्द्र का मुख्य द्वार, अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले पहुंचने की सलाह रायगढ़, 29 सितम्बर...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन क्लीन हंट” में पुसौर पुलिस की बड़ी सफलता — चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले का फरार आरोपी बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो देखने और अपलोड करने के मामले में आरोपी मोहम्मद जुबैर आलम गिरफ्ताररायगढ़ से बिहार तक पुलिस...