रायगढ़ में सक्रिय चारपहिया चोर गिरोह से दहशत, लगातार वारदातों से जनता में आक्रोश

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़। जिले में इन दिनों चारपहिया वाहन चोर गिरोहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत छाल चौकसर के पास अज्ञात लक्जरी वाहन में सवार चोरों ने जनपद पंचायत सदस्य संतराम खूंटे के घर के बाहर खड़ी उनकी स्कॉर्पियो के पीछे के दो पहियों की चोरी कर ली। घटना देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर अंजाम दी गई, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार, जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जो लक्जरी वाहनों में घूमते हुए धारदार हथियारों के साथ बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनकी गतिविधियों से आमजन के साथ-साथ वाहन मालिकों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसी क्रम में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के प्रेमनगर रेलवे साइडिंग के पास भी एक अन्य घटना सामने आई, जहां एक कैप्सूल वाहन से करीब 140 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया। आशंका जताई जा रही है कि यह वारदात भी इसी गिरोह द्वारा अंजाम दी गई है।

हाल ही में कुछ दिनों पूर्व कूड़ेकेला निवासी अतुल कुमार अग्रवाल के घर के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार का नंबर प्लेट निकालकर बदमाशों ने दूसरी फर्जी क्रेटा में लगा लिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

वहीं करीब 2-3 माह पूर्व कोतरारोड क्षेत्र में भी स्कॉर्पियो वाहन से डीजल चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा पुलिस ने किया। पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देख आरोपी तेजी से भागने लगे, जिससे उनकी स्कॉर्पियो वाहन पलट गई, लेकिन इसके बावजूद बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।

लगातार हो रही इन घटनाओं से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश है। ढाबा संचालकों का कहना है कि इन वारदातों के कारण उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहा है, क्योंकि वाहन चालक रात में रुकने से डर रहे हैं कि कहीं उनके वाहन से डीजल चोरी न हो जाए।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द सख्त कार्यवाही की मांग की है। लोगों को उम्मीद है कि रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत इन चारपहिया चोर गिरोहों पर जल्द अंकुश लगाया जाएगा और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...