WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

CG CRIME : दुर्ग में डबल मर्डर, पत्थर से सिर कुचला तो यहां टंगिया मारकर ले ली जान, 48 घंटे में 5 हत्याओं से फैली सनसनी

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

दुर्ग। जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले 48 घंटों के भीतर 5 हत्याओं ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। वहीं रविवार को ताजा दो मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

पहला मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के करहीडीह का है, जहां एक युवक की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना सांस्कृतिक भवन के पास की बताई जा रही है, जहां सुबह राहगीरों ने लहूलुहान हालत में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है, जो पिछले तीन वर्षों से यहां रह रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और हर एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में घटना देर रात की बताई जा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।

टंगिया मारकर युवक की हत्या

वहीं दूसरी घटना भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापूनगर की है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विक्रम सोना के रूप में हुई है, जो फेब्रिकेशन का काम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सुबह फिर से झगड़ा बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने टंगिया से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे सुपेला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। लगातार हो रही इन वारदातों ने इलाके में भय का माहौल बना दिया है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है और आरोपियों की पृष्ठभूमि खंगाली जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण

रिंग रोड, पुल, मरीन ड्राइव, ऑक्सीजोन और आधुनिक अधोसंरचना परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देशरायगढ़, 4 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS