जनपद पंचायत में “समीक्षा का तूफान” — 15 से सीधे 75 पंचायतें, अब क्लस्टर प्लान से विकास में रफ्तार का दावा!



लैलूंगा। जनपद पंचायत में विकास कार्यों को पटरी पर लाने के लिए अब प्रशासन ने बड़ा दांव खेल दिया है। निर्माण कार्यों और आवास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर उठ रहे सवालों के बीच, समीक्षा और मार्गदर्शन की “ताबड़तोड़ रणनीति” लागू की जा रही है।

शुरुआत में जहां सिर्फ 15 पंचायतों को समीक्षा के लिए बुलाया गया था, वहीं बैठक में उठी मांग और जमीनी हकीकत को देखते हुए अब सीधे 75 पंचायतों की समीक्षा करने का फैसला लिया गया है। यानी अब प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आधे-अधूरे आंकड़ों से नहीं, बल्कि ग्राउंड लेवल की पूरी पड़ताल के बाद ही विकास की गाड़ी आगे बढ़ेगी।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई पंचायतों की धीमी प्रगति, अधूरे निर्माण कार्य और आवास योजनाओं की लचर स्थिति को लेकर सवाल खड़े हुए। इसके बाद अधिकारियों ने क्लस्टर वार समीक्षा का नया फॉर्मूला अपनाने का निर्णय लिया, जिससे हर क्षेत्र की समस्याओं को अलग-अलग समझकर समाधान निकाला जा सके।

अब प्रशासन का दावा है कि इस क्लस्टर मॉडल के जरिए न सिर्फ निगरानी मजबूत होगी, बल्कि विकास कार्यों में जवाबदेही भी तय होगी। हालांकि, बड़ा सवाल यही है कि क्या ये “समीक्षा का तूफान” वाकई जमीनी बदलाव लाएगा, या फिर कागजों में ही विकास की कहानी लिखी जाती रहेगी?

फिलहाल जनता की नजरें टिकी हैं—क्या बैठकों से निकलेगा विकास, या फिर ये भी बनकर रह जाएगी सिर्फ एक और औपचारिकता?

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...