spot_img

महतारी वंदन की ई केवाइसी में और तेजी,अब घर-घर पहुंचकर कराया जा रहा ई-केवाईसी

वृद्ध, दिव्यांग एवं अस्वस्थ महिलाओं के घर पहुंच रही टीम, कोई भी हितग्राही न छूटे इसका विशेष ध्यान


प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा रायगढ़ जिला

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़



रायगढ़, 11 जून 2026। महतारी वंदन योजना के तहत शेष पात्र हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने के लिए जिले में विशेष घर-घर अभियान संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) तथा वीएलई की संयुक्त टीम उन महिलाओं के घर पहुंच रही है जो वृद्धावस्था, बीमारी, दिव्यांगता अथवा अन्य कारणों से स्वयं ई-केवाईसी केंद्रों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।

अभियान के तहत सेक्टरवार एवं ग्रामवार ऐसे हितग्राहियों की सूची तैयार की गई है जिनका ई-केवाईसी अभी शेष है। इन महिलाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभागीय अमला घर-घर जाकर दस्तावेज सत्यापन और ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इससे पात्र हितग्राहियों को सुविधा मिल रही है तथा किसी भी महिला के योजना से वंचित रहने की संभावना समाप्त हो रही है।
इसी क्रम में रानीसागर खड़ियापारा क्षेत्र में भी टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यहां तीन अस्वस्थ महिलाओं के घर वीएलई को लेकर पहुंची टीम ने ई-केवाईसी की प्रक्रिया संपन्न कराई, जिसमें दो हितग्राहियों का ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ, जबकि एक प्रकरण में तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी, जिसके निराकरण की कार्रवाई जारी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी अभियान में रायगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। राज्य स्तरीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले ने 96.47 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण करते हुए सभी 33 जिलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन की सतत समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, विभागीय समन्वय तथा मैदानी अमले के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।
योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है। लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंचे तथा भुगतान प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे, इसके लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टरवार प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में लगभग 97 प्रतिशत हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है। शेष लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी तथा वीएलई लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं। विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग और अस्वस्थ महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उनके घर पहुंचकर ई-केवाईसी कराया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा अभियान के अंतिम चरण में शेष लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही का ई-केवाईसी पूर्ण कर रायगढ़ जिले को शत-प्रतिशत उपलब्धि की श्रेणी में लाया जाए। प्रशासन का लक्ष्य है कि महतारी वंदन योजना का लाभ जिले की सभी पात्र महिलाओं तक निर्बाध रूप से पहुंचे और कोई भी हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...