दिल्ली में 5 दिन बंद रहेंगी शराब दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी की ‘ड्राई डे’ लिस्ट

राजधानी दिल्ली में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूरे शहर में शराब की दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में दिल्ली सरकार ने आदेश जारी किया है। सरकार के फैसले के अनुसार, सिर्फ 1 मई ही नहीं बल्कि आने वाले महीनों में भी कई तारीखों पर शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। मई से सितंबर तक कुछ विशेष दिनों को ‘ड्राई डे’ घोषित किया गया है, जिन दिनों राजधानी में किसी भी प्रकार की शराब की बिक्री नहीं होगी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने सभी लाइसेंसधारकों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित दिनों में अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

दिल्ली सरकार ने लाइसेंस धारकों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। सरकार के आदेश के अनुसार, ड्राई डे वाले दिन न केवल शराब की दुकानें बंद रहेंगी, बल्कि बार, क्लब और रेस्टोरेंट में भी शराब की बिक्री और सर्विस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यानी इन दिनों किसी भी रूप में शराब की बिक्री या सप्लाई नहीं की जा सकेगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली सरकार ने विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और महत्वपूर्ण अवसरों को ध्यान में रखते हुए ड्राई डे घोषित किए हैं। इन तारीखों पर एक्साइज नियमों के तहत सख्ती से निगरानी की जाएगी।

कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें?

यह निर्णय दिल्ली उत्पाद शुल्क नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के तहत लागू किया गया है। आबकारी विभाग के अनुसार, तय तारीखों पर राजधानी में शराब की बिक्री, सप्लाई और सर्विस पूरी तरह बंद रहेगी। घोषित ‘ड्राई डे’ में प्रमुख तौर पर बुद्ध पूर्णिमा – 1 मई ,ईद-उल-जुहा – 27 मई ,मुहर्रम – 26 जून ,स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त ,जन्माष्टमी – 9 सितंबर  इन सभी तारीखों पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी और बार, क्लब तथा रेस्टोरेंट में भी शराब नहीं परोसी जाएगी

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क पुलिस टीम ने लाखों की संभावित चोरी टाली, आरोपी रिमांड पर भेजा गयाएसएसपी शशि...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING : CG बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का ऐलान, कल इतने बजे आएगा रिजल्ट

रायपुर। अब इंतज़ार के पल खत्म होने वाले हैं। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के परिणाम कल दोपहर 2:30...

RAIGARH NEWS

पूंजीपथरा पुलिस की मुस्तैदी से एटीएम चोरी की बड़ी वारदात नाकाम — गैस कटर के साथ आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान सतर्क पुलिस टीम ने लाखों की संभावित चोरी टाली, आरोपी रिमांड पर भेजा गयाएसएसपी शशि...