पूंजीपथरा में 30 लीटर महुआ शराब, चक्रधरनगर और कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई में 75 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

ऑपरेशन आघात” में अवैध शराब कारोबार पर ताबड़तोड़ प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, तीन आरोपी गिरफ्तार



आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया रिमांड पर

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश : “ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

       4 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 03 मई 2026 को थाना पूंजीपथरा और चक्रधरनगर तथा आज दिनांक 04 मई 2026 को थाना कोतरारोड़ क्षेत्र में अलग-अलग रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
तुमीडीह में घर आंगन से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद, पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी देव प्रसाद श्रीवास को दबोचा

          थाना पूंजीपथरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम तुमीडीह निवासी देव प्रसाद श्रीवास अपने घर आंगन में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब छिपाकर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी के कब्जे से दो डिब्बों में भरी करीब 30 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3,000 बरामद की। आरोपी शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मरीन ड्राइव होते पंजरी प्लांट शराब लेकर जा रही महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस ने 40 पाव देशी शराब की जप्त

        इसी तरह थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला काफी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से जा रही है। पुलिस टीम ने मरीन ड्राइव से पंजरी प्लांट मार्ग पर घेराबंदी कर साफा बाई चौहान को पकड़ा। महिला के थैले की तलाशी लेने पर 40 पाव देशी प्लेन शराब कुल 7.200 लीटर, कीमत करीब ₹3,200 जब्त की गई। आरोपी महिला के विरुद्ध भी आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

जोरापाली नहर किनारे ग्राहकों का इंतजार कर रहा युवक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने 35 पाव देशी-अंग्रेजी शराब बरामद

      आज थाना कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि जोरापाली नहर के पास एक युवक शराब बिक्री के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई कर अनिकेत सारथी को हिरासत में लिया। आरोपी के पास मौजूद प्लास्टिक थैले से 35 पाव देशी एवं अंग्रेजी शराब कुल 6.660 लीटर, कीमत ₹3,500 जब्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

         तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार पैनी नजर है, कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...