पुलिस-डायरी (2)जिले का सबसे कुख्यात सट्टा खाईवाल कंगालु बरेट…

पुलिस-डायरी (2)जिले का सबसे कुख्यात सट्टा खाईवाल कंगालु बरेट…

एकमात्र जूटमिल चौकी में चौंकाने वाले आँकड़े आया सामने

चंद्र शेखर जायसवाल

अन्य थानों में जाँच पड़ताल में आंकड़ों की वृद्धि होने का अनुमान …

रायगढ़/ रायगढ़ जिले की पुलिस नेतृत्व – उच्च अधिकारी के दिशानिर्देश अनुसार अवैध शराब बिक्री , जुआ , सट्टा , कबाड़ , जैसे अवैध कारोबार करने वालो पर लगाम लगाने की लगातार कार्यवाही कर रही है इस बार सट्टा का भयावह रूप मयंक मित्तल के मौत के रूप में देखने को मिली है । पुलिस ने घटना के गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों की गिरफ्तारी की थी । होटल ट्रिनिटी से घटना से तार जुड़े होने का अंदेशा जताया गया था जिसमे लगभग 2 दर्जन से अधिक लोगो का नाम सामने आ रहा था एक तरफ पुलिस मयंक मित्तल से जुड़े मामले की जाँच में जुटी हुई है तो वही दूसरी तरफ पुलिस ने सट्टा खाईवालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है बड़ी कार्यवाही करने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जिले के पुलिस नेतृत्व व उच्च अधिकारी द्वारा सट्टा जैसे सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए जिले के सभी थाना प्रभारियों को समय समय पर निर्देश दिए जाते रहे है परंतु इस घटना के बाद उच्च अधिकारियों कड़े निर्देश पर थाना क्षेत्र के प्रभारियों ने क्षेत्र की खाईवालों की दबी फाइलों उखाड़ना शुरू कर दिया है । आपको बता दे कि पुलिस के खाईवालों पर कार्यवाही की कड़ी में खंगाले जा रहे फाइलों में एक जूटमिल चौकी में एक चौकाने वाला नाम सामने आया है आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार पुलिस डायरी में रायगढ़ जिले का नामी गिरामी कुख्यात सट्टा किंग खाईवाल कंगालू बरेट है जो कबीर चौक झोपड़ी पारा निवासी है। कंगालु बरेट पिता कोंदा राम बरेट कबीर चौक झोपड़ी पारा निवासी पर बीते 20 वर्षों के दौरान सिर्फ एक मात्र जूटमिल चौकी में सट्टा एक्ट के अब तक 33 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं तथा धारा 110 जाफौ. की 5 बार कार्यवाही की जा चुकी है! पुलिस की अपराधिक रिकॉर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक यह कुख्यात सट्टा खाईवाल कोई और नहीं पिछले दो दशकों के दौरान रायगढ़ जिले का सबसे बड़ा कुख्यात सट्टा किंग है।

बहरहाल इस सट्टा खाईवाल के जो आंकड़े है एक मात्र रायगढ़ के जूटमिल चौकी के है जिले में अन्य थाने से रिकॉर्ड निकाले जाने पर इस आंकड़े में निश्चित बढ़ोतरी होगी । सूत्रों के हवाले से जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि कुख्यात खाईवाल कंगालु बरेट जैसे बड़े सट्टा खाईवाल पर बड़ी कार्यवाही करने का अंदेशा जताया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...