राजधानी में IPL का रोमांच…कल भिड़ेंगे RCB और मुंबई इंडियंस, खिलाड़ियों ने शुरू की तैयारी

रायपुर। RCB vs MI Match: राजधानी रायपुर कल एक बार फिर क्रिकेट के चौकें छक्के लगने वाले हैं। नवा रायपुर में कल होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच से पहले दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम ने नेट सेशन के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर फोकस करते हुए अभ्यास किया। वहीं आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी भी मैदान में उतरकर प्रैक्टिस करेंगे और मुकाबले के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

 बता दें कि, मैच को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति अलर्ट मोड पर है। क्रिकेट फैंस को कल एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बलरामपुरब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश: कथित पत्रकार रामहरि गुप्ता सलाखों के पीछे। लोगो नें ली राहत की सांस।

जिले में कथित पत्रकार रामहरि गुप्ता को पुलिस ने अवैध वसूली और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज...

CHHATTISGARH NEWS

Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बाइक और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह के पास देर रात एक दर्दनाक...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027 : जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारीलैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य...