CG : चुनाव ड्यूटी से लौटा CAF जवान, घर में फांसी पर लटका मिला शव

धमतरी।  धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) जवान के आत्मत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान पर जवा की लाश फांसी पर लटकी मिली है. मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है, जो भटगांव का निवासी है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला कोतवाली थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद सूरजपुर में पदस्थ था। हाल ही में वह बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी से छुट्टी लेकर वापस आया हुआ था। जवान के आत्मघाती कदम से विभाग में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो जागेश्वर प्रसाद का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को सुरक्षित नीचे उतारकर पंचनामा की कार्रवाई की गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। घटना के संबंध में पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जवान को शराब पीने की लत थी। परिजनों ने उसे शराब सेवन करने से मना किया था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि करने में जुटी हुई है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...