बीजापुर से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे नक्सली डंप बरामद

spot_img

बीजापुर। जिले के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडीतुमनार पटेलपारा पहाड़ी इलाके से नक्सलियों द्वारा पूर्व में छुपाकर रखे गये विस्फोटक तैयार करने के मशीन एवं अन्य नक्सल सामग्री बड़ी मात्रा में सुरक्षाबलों ने सोमवार को बरामद किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोडीतुमनार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां संचालित होती रही है, तथा वहां भारी मात्रा में नक्सल सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस सहायता केंद्र पीडिया और थाना गंगालूर की संयुक्त पुलिस टीम ने इलाके में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर बनाया गया एक संदिग्ध बंकर मिला। डिमाइनिंग और सुरक्षा जांच के बाद बंकर को खोला गया, जहां से बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद किया गया है।

बरामद नक्सल सामग्री में होंडा कंपनी के दो जनरेटर, दो लेथ मशीन, एक इन्वर्टर, चार बड़ी बैटरियां, एक छोटी बैटरी, आठ सोलर प्लेट, एक मोटर, एक वेल्डिंग मशीन, एक ड्रिल मशीन, एक देशी बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल, लगभग 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर और दो प्लास्टिक ड्रम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री का उपयोग नक्सली विस्फोटक तैयार करने और तकनीकी गतिविधियों में करते थे। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सर्चिंग अभियान जारी है। फिलहाल मामले में बरामद सामग्री को जब्त कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

CHHATTISGARH NEWS

Rajasthan Mayor Election: राजस्थान में BJP की बड़ी जीत, 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा के महापौर, सिर्फ बीकानेर कांग्रेस के खाते...

जयपुर, 26 सितंबर 2026। राजस्थान के नगर निगमों में महापौर चुनाव की तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। जयपुर, जोधपुर और कोटा...

RAIGARH NEWS

🌞 आज का राशिफल — 26 सितंबर 2026, शनिवार

आज भाद्रपद पूर्णिमा है और चंद्रमा के मीन राशि में गोचर का उल्लेख पंचांग/ज्योतिष स्रोतों में है। नीचे 12 राशियों का सामान्य दैनिक राशिफल...