सुशासन तिहार में खुशियों की सौगात: कुंजेमुरा शिविर में हितग्राहियों को मिली पक्के आशियाने की चॉबी

समय पर आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों का हुआ सम्मान, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया उत्साह

ग्रामीणों ने कहा-मुख्यमंत्री के सुशासन में हमारा सपना हुआ पूरा

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़, 14 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का असर गांव-गांव में दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत तमनार विकासखंड के ग्राम कुंजेमुरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए उम्मीद और खुशियां लेकर आया। इस शिविर में क्लस्टरवार 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए, जहां प्रशासन ने लोगों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान की दिशा में पहल की।
           शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत समय-सीमा में अपना पक्का मकान पूर्ण करने वाले 5 हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। हितग्राहियों को श्रीफल, गमछा और दीवार घड़ी भेंट कर सम्मान दिया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से उनके सपनों के आशियाने की चॉबी सौंपी गई। सम्मान पाकर हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
          शिविर में मौजूद हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से पक्के मकान का जो सपना अधूरा था, वह अब साकार हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पहले बारिश के मौसम में कच्चे मकानों में रहने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुंच रही हैं और इससे ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव आया है।
          शिविर के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ऐसे हितग्राहियों से भी संवाद किया जिनके आवास अभी अप्रारंभ या अपूर्ण हैं। अधिकारियों ने उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के लिए प्रेरित किया तथा आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर बनाने की योजना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों को सम्मान और सुरक्षा देने का अभियान है। सुशासन तिहार के इस आयोजन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सरकार की योजनाएं जब संवेदनशील प्रशासन और जनभागीदारी के साथ जमीन पर उतरती हैं, तो आम लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन दिखाई देता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खैरागढ़ की सरकारी शराब दुकान फिर विवादों में, “रेट से ज्यादा दो, तभी मिलेगी शराब?”

खैरागढ़। खैरागढ़ का सरकारी शराब दुकान एक बार फिर विवादों के केंद्र में है। पहले मिलावटी शराब और फर्जी होलोग्राम को लेकर चर्चा में...

CHHATTISGARH NEWS

10वीं और 12वीं के खराब प्रदर्शन पर लेक्चरर्स और प्राचार्यों से मांगा गया जवाब

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में इस वर्ष छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के निराशाजनक परिणामों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। जिले के लचर प्रदर्शन...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से बढ़ा खौफ, फरार ऑनलाइन सट्टा का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडरऑपरेशन अंकुश का असर—फरार सट्टा...

कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिंटू हलवाई को जुआ प्रतिषेध की धारा 4,7 में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त...