ऑपरेशन आघात में कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

spot_img

एनएच-49 से सीमेंट प्लांट जाने वाली सड़क किनारे बिक्री की तैयारी, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रायगढ़, 22 सितंबर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में आरोपी शाहिद सारथी उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से ग्राम जोरापाली में अवैध शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल के हमराह पुलिस टीम एनएच-49 से सीमेंट प्लांट जाने वाली सड़क किनारे पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

गड्ढे में छिपाकर रखी थी 50 लीटर महुआ शराब

मौके पर मिले युवक से पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद सारथी उर्फ पिंटू बताया और शराब बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके बताए स्थान पर सड़क किनारे गड्ढे की तलाशी ली। वहां दो अलग-अलग प्लास्टिक की बोरियों में प्लास्टिक पन्नियों के भीतर भरी महुआ शराब और दो अलग-अलग जरिकेन में रखी महुआ शराब बरामद हुई।

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में कुल 50 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 5 हजार रुपये बताई गई है, जब्त कर बरामदगी पंचनामा तैयार किया।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

आरोपी शाहिद सारथी उर्फ पिंटू के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक मनोज यादव एवं आरक्षक बंशी रात्रे की अहम भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

CHHATTISGARH NEWS

चक्रधर महोत्सव में नन्हीं वेदिका सोनी ने भरतनाट्यम से मोहा दर्शकों का मन

8 वर्ष की उम्र में भावाभिव्यक्ति और लयबद्ध प्रस्तुति से दिखाई प्रतिभा, शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पण ने खींचा ध्यान रायगढ़, 22 सितंबर 2026। 41वें...

RAIGARH NEWS