spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

गांठदार त्वचा रोग नियंत्रण हेतु गठित सदस्यी टीम ने किया बेमेतरा क्षेत्र का भ्रमण
पशु गृह में साफ-सफाई एवं बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह

गांठदार त्वचा रोग नियंत्रण हेतु गठित सदस्यी टीम ने किया बेमेतरा क्षेत्र का भ्रमण
पशु गृह में साफ-सफाई एवं बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 19 नवम्बर 2022/अतिरिक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर डॉ. के.के. ध्रुव एवं संचालनालय पशु चिकित्सा सेवायें रायपुर द्वारा कल गांठदार त्वचा रोग नियंत्रण हेतु गठित तीन सदस्यी दो टीम जिनके सदस्य डॉ. समीर शर्मा, डॉ. संजीव राय, डॉ. रागिनी हजारी, डॉ. वर्षा शर्मा, डॉ. भीखम साहू, डॉ. रानू शारदा द्वारा बेमेतरा जिले के ग्राम करही, जेवरा, अमोरा, वीजाभाट, पीपरभट्टा, पिकरी, बेमेतरा वार्ड नं. 1.2.3 एवं बिलई क्षेत्र का भ्रमण किया गया एवं एल एस डी रोग सर्वेक्षण एवं सैम्पल एकत्रित कर पशु पालकों से रोग के संबंध में जानकारी ली गयी एवं टीकाकरण डिटेकिंग नीम के पत्ते का धुंआ करने, पशु गृह में साफ-सफाई एवं बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गयी। भ्रमण के दौरान ग्राम वीजाभाट में 03. ग्राम अमोरा में 03 ग्राम पीपरभट्टा में 07, बेमेतरा वार्ड नं. 01 में 10, वार्ड नं. 02 में 15 एवं ग्राम बिलई में 03 पशुओं में LSD जैसे लक्षण मिले। रोगी पशुओं को पृथक रखने की सलाह देते हुए चिकित्सकीय टीम को तत्काल उपचार हेतु निर्देशित किया गया ।

भ्रमण पश्चात् अतिरिक्त संचालक द्वारा कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा में एल एस डी संबंधी समीक्षा बैठक ली गयी। जिसमें पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों को एल एस डी रोग नियंत्रण हेतु संचालनालय एवं भारत सरकार की गाइड लाईन के अनुसार सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें बेमेतरा द्वारा जानकारी दी गयी कि आज दिनाँक को 6387 एल एस डी हेतु गोटपॉक्स टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार बेमेतरा जिले में अब तक 65991 टीकाकरण किया जा चुका है। एल एस डी के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभागीय समस्त अमले को सतर्कता बरतने एवं सतत निगरानी हेतु निर्देश जारी किये गये हैं ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...