पीएम मोदी के द्वारा ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण की अपील का असर अब युवाओं में दिखने लगा, युवाओं ने साइकिल रैली निकाल कर जन जागरूकता अभियान चलाया

सरिया। दुनिया में बढ़ रहे ऊर्जा संकट के बीच पीएम मोदी की अपील का असर अब युवाओं में भी दिखने लगा है। गुरुवार की शाम सरिया में युवाओं ने साइकिल रैली का आयोजन कर जनता से साइकिल या पैदल चलने की अपील की। रैली में हाथ में झंडा लिए कार्यकर्ताओं ने देश के वास्ते, मोदी जी के रास्ते के नारे लगाते हुए नगर में जन जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने किया। उन्होंने कहा कि युद्ध को देखते हुए पीएम मोदी ने संसाधन और डीजल पेट्रोल बचाने की अपील की। इसका असर पूरे देश में हो रहा है। इसी कड़ी में सरिया में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली का आयोजन किया।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत तहसील मुख्यालय सरिया में जिला भाजपा उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली कर जन जागरूकता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल के सीमित और जिम्मेदार उपयोग का समर्थन करने की अपील करते हुए गुरुवार शाम 6 बजे नगर में आम जनता को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा की आयोजन किया ।नगर के अटल चौक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार ने कहा कि आज की बचत कल की सुरक्षा है। आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे कामों के लिए साइकिल का उपयोग करने की बात कही।
उन्होंने साइकिल रैली के दौरान नगर के सभी पेट्रोल पंप पहुंचकर लोगों को हाथ जोड़कर निवेदन किया कि इंधन की बचत करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा में भी योगदान दें ।इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी ने भी पेट्रोल डीजल की खपत कम करने तथा विदेशी मुद्रा की बचत करने की अपील किया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के प्रति हम सबको जागरूक होना चाहिए। अपने संबोधन में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी ने आगे कहा कि युद्ध को देखते हुए पीएम मोदी ने संसाधनों और डीजल पेट्रोल बचाने की अपील की है। मेरा सभी से निवेदन है की नगर के अंदर थोड़ी दूरी पर जाना हो तो वहां पैदल जाए या साइकिल से। यह आपके स्वास्थ्य और देश दोनों के लिए अच्छा है। रैली में बड़ी संख्या में भाजयुमो और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

“साइकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाना पड़ा भारी! आदिवासी युवा नेता रवि भगत को पुलिस ने कार्यक्रम से उठाया, लैलूँगा में मचा सियासी बवाल”

सरस्वती साइकिल योजना के वितरण कार्यक्रम में हुआ हंगामा, गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल के बाद थाने पहुंचा मामला, अब जांच और पुलिस कार्रवाई...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...