लैलूँगा में जश्न का माहौल : भरत मित्तल के 50वें जन्मदिन पर बधाइयों की आई सुनामी

सोशल मीडिया में छाया भरत मित्तल का जन्मदिन, शुभकामनाओं की लगी बौछार

परिवार संग केक काटकर मनाया गोल्डन बर्थडे, शुभचिंतकों का लगा तांता

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

लैलूंगा के सम्मानित एवं लोकप्रिय व्यक्तित्व भरत मित्तल के 50वें जन्मदिन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। जैसे ही उनके जन्मदिन की खबर सोशल मीडिया में पहुंची, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई। समर्थकों, मित्रों, शुभचिंतकों और सामाजिक लोगों ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

भरत मित्तल ने अपने पूरे परिवार के साथ केक काटकर जन्मदिन का खास जश्न मनाया। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं एवं मिठाइयों के साथ बधाई दी। घर का माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया और देर रात तक शुभकामनाओं का सिलसिला चलता रहा।

लैलूंगा क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले भरत मित्तल को लोग सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी जानते हैं। यही कारण रहा कि उनके 50वें जन्मदिन पर लोगों का प्यार खुलकर सामने आया।

जन्मदिन समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होती रहीं और हर कोई उन्हें “हैप्पी बर्थडे” कहता नजर आया। पूरे लैलूंगा में उनके जन्मदिन की चर्चा बनी रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनएसएस दिवस पर नुक्कड़ नाटक से एड्स जागरूकता का संदेश

रायगढ़, 24 सितंबर। के.एम.टी. शासकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस दिवस पर छात्राओं ने एड्स जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरूकता का संदेश...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS