23 से पहले निपटा ले एसबीआई बैंक के ग्राहक अपना काम, नहीं तो करना होगा 6 दिनों का इंतजार

spot_img

रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक से संबंधित जो भी कार्य है वही 23 मई से पहले कर लें नहीं तो उन्हें पूरे 6 दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। इस मुख्य कारण यह है कि 23 मई को महीने का चौथा शनिवार (आधिकारिक अवकाश), 24 मई रविवार (साप्ताहिक अवकाश), 25 और 26 मई को एसबीआई कर्मचारी यूनियन देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ की भी 400 से अधिक शाखाओं के 2100 से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। 27 और 28 मई को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के चलते कई राज्यों में सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दौरान एटीएम व इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी और एसबीआई की शाखाएं शुक्रवार, 29 मई को दोबारा खुलेंगी।
ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (एमपी सीजी में वर्कमेन यूनियन के नाम से जाना जाता है) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन का आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े कई फैसले उनकी सहमति या बिना सलाह के लागू कर रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष है। यूनियन ने मैनेजमेंट के सामने 16 मुख्य मांगें रखी हैं। इनमें ये सपोर्ट स्टाफ और मेसेंजर्स की भर्ती की मांग प्रमुख है। 20-22 वर्ष से मैसेंजर की और 7-8 वर्ष से सुरक्षा गार्डों की भर्ती नहीं की जा रही है। कर्मचारी नेशनल पेंशन सिस्टम में फंड मैनेजर बदलने की आजादी और सैलरी में हो रही असमानता, लंबित प्रमोशन देने, मेडिकल रिएंबर्समेंट बढ़ाने की भी मांग प्रमुख है।

इस 6 दिनों की लंबी बंदी के कारण चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाने और लोन संबंधी कागजी काम पूरी तरह ठप रहेंगे। हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन राहत की बात यह है कि एसबीआई की ऑनलाइन नेट बैंकिंग, योनो ऐप और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे आप पैसों का ट्रांसफर आसानी से कर सकेंगे।
इस संबंध में उप महासचिव रायपुर माड्यूल विजय बख्शी ने बताया कि बीते 18 महीने से चर्चा के बावजूद 16 मांगों को लेकर प्रबंधन हीला हवाला कर रहा है। आज भी दिल्ली में राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक होनी है उसके आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में आयुष नामदेव ने बिखेरा सुरों का जादू, सियाधेश बैंड की प्रस्तुति पर झूम उठा रामलीला मैदान

इंडियन आइडल फेम आयुष की सुरीली आवाज ने बांधा समां, लोकप्रिय गीतों पर तालियों से गूंजता रहा समारोह स्थल रायगढ़, 23 सितंबर 2026। 41वें अंतर्राष्ट्रीय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS