रायगढ़ पुलिस ने सीतापुर ब्लाइंड मर्डर को सुलझाया — दोस्त ने ही मामूली विवाद में की थी युवक की बेरहमी से हत्या



टावर मैदान से शुरू हुआ विवाद सामुदायिक शौचालय के पास खूनी वारदात में बदला
आरोपी ने ईट, हाथ में पहने लोहे के कड़ा से वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने जप्त किये अहम साक्ष्य

कोतरारोड़ पुलिस ने हत्या के बाद फरार आरोपी को दबोचकर भेजा रिमांड पर

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “हत्या जैसे अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों का कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


     21 मई, रायगढ़ । कोतरारोड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 15 मई 2026 को सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास मिले युवक के शव मामले में कोतरारोड़ पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी अमन कुमार बसोड (21 वर्ष) निवासी भगवानपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने ही दोस्त तिलक वर्मा की मामूली विवाद पर बेरहमी से हत्या करना स्वीकार किया है। मामले के खुलासे में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच अहम रही।

       जानकारी के मुताबिक 15 मई 2026 की सुबह कोतरारोड़ पुलिस को सूचना मिली कि सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के सामने खाली जगह पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है और हत्या की आशंका है। सूचना मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी, थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, एफएसएल एवं डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी तिलक वर्मा (21 साल) के रूप में हुई। मृतक के भाई पियूष वर्मा ने बताया कि तिलक 14 मई की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। दूसरे दिन उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। शव पर सिर और चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 149/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

       जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। घटनास्थल पर खून से सने पत्थर और ईंटें मिलीं। मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ में पता चला कि घटना की रात टावर मैदान के पास मृतक तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद से अमन फरार था, जिससे पुलिस का संदेह उस पर गहराया। थाना प्रभारी द्वारा मुखबिर सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अपनी बहन के घर छातामुड़ा आया हुआ है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पुराना बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में आरोपी अमन बसोड ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि 14 मई की रात टावर मैदान में दोनों के बीच सीमेंट पोल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में उसकी शर्ट फट गई थी, जिस पर तिलक ने उसे अपना टी-शर्ट पहनने को दिया। बाद में गांव के बोरिंग के पास फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोनों घायल भी हुए थे। इसके बावजूद तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल तक लेकर गया। रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे और शराब तलाशने लगे, लेकिन शराब नहीं मिलने पर सामुदायिक भवन के पास बैठ गए। वहीं पहले घटी घटना बात को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ और गुस्से में आरोपी ने पहले अपने हाथ में पहने कड़े से तिलक पर हमला किया, फिर पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर, गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी अपने दोस्तों को घटना की जानकारी देकर फरार हो गया था।

           कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कड़ा और घटना समय पहने कपड़े जप्त किए हैं। आरोपी अमन बसोड को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी शील कुमार आदित्य, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक चुडामणी गुप्ता एवं राजेश खांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी – अमन बसोड़ पिता मनहरण बसोड़ उम्र 21 साल निवासी भगवानपुर थाना कोतरारोड़

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

       हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों को रायगढ़ पुलिस ऑपरेशन तलाश में  गिरफ्तार कर रही है । कानून से बचने की कोई गुंजाइश नहीं है, अपराधियों पर लगातार कड़ी और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा के किसानों के लिए बड़ी राहत!”कल सुबह 10 बजे से सभी प्रमुख पेट्रोल पंपों में मिलेगा डीजल-पेट्रोल, प्रशासन ने कहा — घबराने की...

लैलूंगा क्षेत्र के किसानों, वाहन चालकों और आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कई दिनों से डीजल संकट और...

CHHATTISGARH NEWS

CG : निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त हुई सरकार, फीस और किताबों की जांच के लिए बनी निगरानी समितियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए बड़ा कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर में जिला...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन “आघात” के तहत अवैध शराब कारोबार पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई — भूपदेवपुर, पुसौर और लैलूंगा में 3 आरोपी गिरफ्तार, 31.155 लीटर...

हाईवे किनारे पान ठेला में अंग्रेजी-देशी शराब बिक्री की शिकायत पर भूपदेवपुर पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी के पास से भारी...