spot_img
spot_img

कलार्पणा एन्सेम्बल की भरतनाट्यम प्रस्तुति के साथ चौथे दिन के कार्यक्रमों का हुआ समापन

spot_img
spot_img
spot_img

भाव, लय और ताल के सुंदर मेल से कलाकारों ने प्रस्तुत किया भरतनाट्यम

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

रायगढ़, 17 सितम्बर 2026/ चक्रधर समारोह के चौथे दिन की अंतिम प्रस्तुति कलार्पणा एन्सेम्बल ने भरतनाट्यम की दी। कलाकारों ने भाव, लय और ताल के साथ भरतनाट्यम की सुंदर प्रस्तुति दी। नृत्य की विभिन्न मुद्राओं और भावपूर्ण अभिनय के जरिए कलाकारों ने दर्शकों के सामने शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरती प्रस्तुत की। प्रस्तुति में श्रीमती श्रीविद्या शैलेश, श्रीमती श्रीचित्रा नायर, श्रीमती आशा रेमाकुमारी, वृंदा पार्थसारथी, कुमारी सुव्रथा जगन, कुमारी सुदीप्ता और कुमारी अमृता शामिल रहीं। कलाकारों की प्रस्तुति के साथ चक्रधर समारोह के चौथे दिन की सांस्कृतिक संध्या का समापन हुआ।
           कलार्पणा एन्सेम्बल पद्म भूषण से सम्मानित गुरु शोभना के शिष्यों का समूह है। गुरु शोभना, पद्म श्री से सम्मानित श्रीमती चित्रा विश्वेश्वरन की शिष्या हैं। एन्सेम्बल के कलाकारों ने भरतनाट्यम की वझुवूर परंपरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया है। कलार्पणा एन्सेम्बल के कलाकार भारत के साथ विदेशों में भी कई प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजनों में प्रस्तुति दे चुके हैं। कलाकार गुरु शोभना के ‘माया रावण’, ‘कृष्ण’, ‘ट्रांस’, ‘तिरुचित्रांबलम’ और ‘भाव’ जैसे नृत्य प्रोडक्शनों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Dak Adalat 2026 : रायगढ़ में 6 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, उपभोक्ताओं और डाक कर्मचारियों की शिकायतों का होगा निराकरण

डाकघर में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी अदालत, ग्रामीण डाक सेवकों और पेंशनभोगियों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। रायगढ़। भारतीय डाक विभाग की ओर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS