मस्तूरी गॉंव का युवा निकला भारत यात्रा पर”

spot_img

मस्तूरी गॉंव का युवा निकला भारत यात्रा पर”

विनय सिंह मस्तूरी

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना से अभिभूत होकर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी गॉंव का युवक चीनू टण्डन 10 नवम्बर 2022 से भारत यात्रा पर निकला है। माता-पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करके “राष्ट्रीय एकता और बन्धुत्व” का सन्देश देने के लिए स्कूटी पर सवार होकर वह भारत भ्रमण पर निकला है।
भारत यात्रा पर जाने के पूर्व उन्होंने अपनी कुछ आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण की। खाने-पीने और भोजन पकाने के लिए जरूरी बर्तन, गैस- स्टोव, आवश्यक कपड़े और वीडियो तैयार करने का यंत्र लेकर 10 नवम्बर को तड़के सुबह 4 बजे यात्रा पर निकल पड़े। उनके कमजोर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए माँ ने भारत यात्रा पर जाने के लिए बहुत मना किया, लेकिन वे नहीं माने। पिताजी ने जरूर कहा कि जिसने संकल्प ले लिया है तथा जो जिद और जुनून से परिपूर्ण है, उसे रोकना ठीक नहीं। जब वे सम्पूर्ण देश के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने जा रहे हैं तो सतगुरु उनकी रक्षा करेंगे। धरती माँ उसे अपनी गोद में सुरक्षित रखेंगी।
मस्तूरी में जन्में अन्तर्राष्ट्रीय गायक-कवि लक्ष्मण मस्तूरिया जी की अमर वाणी से गुंजित मयारू माटी मस्तूरी की पावन धरा से चीनू टण्डन ने अपनी भारत यात्रा का शुभारम्भ कर सर्वप्रथम कोरबा जाकर आराध्य देवी माँ सर्वमंगला की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात सन्त शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की पावन स्थली गिरौदपुरी में माथा टेक कर विश्व कल्याण की कामना लिए हुए निरन्तर भारत यात्रा पर हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विख्यात साहित्यकार एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति और श्रीमती गायत्री देवी के कनिष्ठ पुत्र चीनू टण्डन कोचिंग सेंटर का संचालन करने के अलावा अपना एक ब्लॉग भी चलाते हैं। इसका नाम “चीनू टण्डन ब्लॉग” है। वे अब तक रायपुर , धमतरी, कांकेर, कोंडागाँव, जगदलपुर, सुकमा, कोंटा होते हुए भद्राचलम, विजयवाड़ा, बेंगलुरु, चेन्नई तत्पश्चात पांडिचेरी पहुँच चुके हैं।
हिन्दी और राजनीति विज्ञान में एम.ए., बी.एड., पी.जी.डी.सी.ए. तक पढ़े लिखे शाकाहारी चीनू टण्डन को भारत यात्रा के दौरान जबरदस्त जन-समर्थन प्राप्त हो रहा है। उनके ब्लॉग को सब्सक्राइब और शेयर करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उसे मीडिया का भी अच्छा खासा समर्थन प्राप्त हो रहा है। विभिन्न चैनलों द्वारा समाचार प्रसारित कर उनके सफल एवं सुखद भारत यात्रा की कामना की जा रही है।
चीनू टण्डन के जज्बे को सलाम करते हुए छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के संरक्षक डॉ. गोवर्धन, उपाध्यक्ष जुगेश बंजारे ‘धीरज’, एडवोकेट मणी शंकर दिवाकर ‘गदगद’, मनोज खाण्डे मन, गणेश्वर आजाद गँवईहा, तिलक तनौदी, सुरजीत टण्डन, वेदराम जाटवर वेदांज, डॉ. श्यामा कुर्रे, जगतारन डहरे, बूँदराम जांगड़े, डॉ. दुर्गा प्रसाद मेरसा, कार्तिक पुराण घृतलहरे, नवीन कुमार, कौशिल्या खुराना, कमलेश कमल, गणेश महन्त ‘नवलपुरिहा’ नोकेश मधुकर इत्यादि कलमकारों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
——————–

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त

प्रेस विज्ञप्तिरायगढ़ पुलिसदिनांक : 21 सितंबर, 2026 🚨 “ऑपरेशन शंखनाद” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से कराया मुक्त 🚨...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS