अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

spot_img

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद

जिला जांजगीर चांपा
जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा तथा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश एवं प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा दीघ्रस्कर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 37.72 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।

आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 जून को आबकारी वृत्त जांजगीर की टीम ने ग्राम कापन में दबिश देकर संतोष वर्मा (37 वर्ष) के रिहायशी मकान से 6.12 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की। अवैध शराब के भंडारण के आरोप में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।इसी दिन ग्राम बनारी डेरा वार्ड क्रमांक-1 में की गई कार्रवाई के दौरान अजय गोंड (19 वर्ष) के घर से 16.60 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।वहीं 4 जून को ग्राम बनारी मुख्य मार्ग के पास आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश धोबी (26 वर्ष), निवासी कापन, के कब्जे से 7 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा प्रजाराम वर्मा (60 वर्ष), निवासी कापन, के आधिपत्य से 8 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल कराया गया।आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक यीवरेश कुमार, मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा, विमल सनाद्य तथा आरक्षक गीता कमल और चंद्रभूषण तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अवैध शराब की सूचना विभाग को देने की अपील की है।

spot_img
spot_img

Recent Posts

गीतिका चक्रधर ने कथक की भाव-भंगिमाओं से बांधा समां

रायगढ़, 15 सितम्बर 2026/ 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 की संगीत संध्या में युवा कथक कलाकार गीतिका चक्रधर ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS